hamburger icon
A
Read in English

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग

बॉलीवुड सितारों का अपने भाई-बहनों के लिए प्यार दिखाने का तरीका भी अलग-अलग है। इनमें से कोई है किसी का करियर गुरु तो कुछ ऐसे हैं दो हमेशा एक जैसे कपड़े पहनते हैं। ब्रदर्स डे पर आइए जानें बॉलीवुड सेलेब्स और उनके भाइयों के साथ रिश्ता। (Bollywood Celebs Sibling Goals)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: August 22, 2021, 11:36 AM

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon1/7

बॉलीवुड के बेस्ट ब्रदर्स !

Bollywood Celebs Sibling Goals: भाइयों के जीवन में बहन की जितनी अहमियत है, उतनी ही ज़रूरत बहनों को भी भाइयों की होती है। कहते हैं कि आपका भाई या बहन ही आपके पहले दोस्त होते हैं, और यह बात सच भी है। क्योंकि, ज़िंदगी में फिक्र करने, शेयरिंग, डांट, लड़ाई और एक-दूसरे को सपोर्ट करने जैसे ज़्यादातर अनुभवों में हम अपने भाई या बहन को ही अपने साथ पाते हैं। इसीलिए, तो हमारी फिल्मों में भी भाई-भाई और भाई-बहन के अलावा, मौसेरे, चचेरे, फुफेरे और मुंहबोले भाई-बहनों के बीच का स्नेह दिखानेवाली कहानियां परोसी जाती हैं। लेकिन, फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सेलेब्स अपनी रीयल लाइफ में भी खुद को अच्छा भाई साबित होने के लिए काफी प्रयास करते हैं। आज यहां कुछ ऐसे ही भाइयों के बारे में बात करेंगे। (Bollywood Celebs Sibling Goals in Hindi)

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon2/7

क्यों मनाया जाता है ब्रदर्स डे?

भारत में भाई-बहन के प्यार को समर्पित त्योहार रक्षाबंधन (Rakshabandhan) को खास महत्व है। वहीं, हर साल 24 मई को ब्रदर्स डे (National Brothers Day) मनाया जाता है। भाईयों को समर्पित इस दिन की शुरूआत 2005 में हुई थी। नेशनल ब्रदर्स डे का सेलिब्रेशन अमेरिका से प्रारंभ होते हुए अब दुनियाभर में मनाया जाने लगा और लोगों ने इस खास दिन को अहमियत भी देना शुरू कर दिया। अब तो कुछ जगहों पर ब्रदर्स डे पर खासतौर पर सरकारी छुट्टी भी दी जाती है। (History and significance of Brother’s day)  Also Read - हेड वाश करने के बाद भी स्कैल्प पर खुजली होने का क्या कारण है? एक्सपर्ट से जानें

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon3/7

बॉलीवुड के ‘भाई’ जान

सलमान खान को बॉलीवुड में लोग भाई या भाईजान कहकर ही संबोधित करते हैं। यहां तक कि सलमान (Salman Khan) के फैंस भी उन्हें भाई ही कहते हैं। लेकिन, सलमान और उनके रियल लाइफ भाई-बहनों के बीच भी बहुत प्यार है। बता दें कि 5 भाई-बहनों वाली फैमिली में सलमान सबसे बड़े हैं। अभिनेता अरबाज़ खान (Arbaz Khan), फिल्म मेकर और एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) के अलावा सलमान की बहनें अलविरा खान अग्निहोत्री (Alvira Khan Agnihotri) और अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) भी बड़े भाई सलमान से बहुत क्लोज़ हैं। वहीं, बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma) और अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) के साथ-साथ सभी कज़िन्स के बीच भी सलमान की बहुत खास जगह है। (Bollywood Celebs Sibling Goals in Hindi)

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon4/7

भाई हो तो अभिषेक बच्चन जैसा..

अपनी बहन श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) के लिए अभिषेक बच्चन का प्यार सोशल मीडिया पर अक्सर दिख ही जाता है। बड़ी बहन श्वेता के साथ अपने बचपन की यादों को ताज़ा करने के लिए अभिषेक (Abhishek Bachchan) पुरानी तस्वीरें शेयर करते हैं, पुराने किस्से लिखते हैं। अभिषेक और श्वेता बचपन से ही एक-दूसरे के लिए बहुत सपोर्टिव रहे हैं। अभिषेक अपनी बहन श्वेता (Abhishek Bachchan Sister) के अलावा कज़िन नैना (Naina Bachchan) से भी काफी क्लोज़ हैं। वहीं, श्वेता के बच्चे नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) और अगस्त्य (Agastya Nanda) भी मामा अभिषेक से बहुत प्यार करते हैं। (Bollywood Celebs Sibling Goals) Also Read - क्या चना दाल खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें, कौन सी दाल है बेस्ट

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon5/7

आयुष्मान खुराना-अपारशक्ति खुराना

इन दोनों के बीच बहुत कुछ कॉमन है लेकिन, फिर भी दोनों एक-दूसरे से काफी डिफरेंट हैं। बड़े भाई आयुष्मान (Ayushman Khurana) की तरह अपारशक्ति खुराना ने भी पहले म्यूज़िक और फिर फिल्मों की दुनिया में किस्मत आज़मायी। दोनों एक-दूसरे को प्रतियोगी नहीं बल्कि, सपोर्ट सिस्टम के तौर पर देखते हैं। हालांकि, अपारशक्ति (Aparshakti Khurana) ने अपने इंटरव्यूज़ में कहा था कि, बड़े भाई आयुष्मान ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर अपारशक्ति फिल्मों में आना चाहते हैं तो उन्हें खुद अपनी राह तय करनी होगी। क्योंकि, तभी वे इस इंडस्ट्री में लम्बी दौड़ लगा सकेंगे। अपारशक्ति इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी सीख मानते हैं और इसके बाद अपने भाई की और इज़्ज़त भी अधिक करने की बात कहते हैं।

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon6/7

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

'खाली-पीली (Khali-Peeli)' और 'धड़क'' (Dhadak) जैसी फिल्मों में नज़र आनेवाले अभिनेता ईशान खट्टर को बड़े भाई शाहिद कपूर की परछाई की परछाई भी कहा जाता है। इन दोनों की डांसिंग स्किल्स और एक्टिंग स्किल्स बेमिसाल हैं। दोनों ही भाइयों ने रियलिस्टिक और रोमांटिक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अक्सर अपनी बॉडिंग के अलावा मीरा राजपूत (Mira Rajput), सौतेले पिता राजे खट्टर (Rajesh Khattar) और उनके परिवार के अलावा पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) और नीलिमा अजीम (Neelima Azim) से अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते नज़र आते हैं। (Bollywood Celebs Sibling Goals) Also Read - 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन घटाना है? डाइटिशियन ने बताया असरदार वेट लॉस प्लान

Bollywood Celebs Sibling Goals: ये हैं बॉलीवुड के सुपरकूल ब्रदर्स, जानें क्या है इनकी खासियत, जो बनाता है भाई-बहनों संग इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग photo icon7/7

अब्बास-मस्तान

अपनी खास शैली की फिल्मों के लिए मशहूर अब्बास-मस्तान और हुसैन की तिकड़ी हर फिल्म साथ बनाते हैं। तीनों भाईयों के बीच के प्यार का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, ये सभी भाई हमेशा एक ही रंग के कपड़े पहनते हैं। (Interesting things about Abbas-Mastan)