• हिंदी

अजय देवगन की इस बात पर काजोल ने बताया उन्हें 'बूढ़ा', नाखुश अजय ने खोला काजोल का ये राज

Happy Birthday Ajay devgan: टीवी के एक चर्चित शो में अजय देवगन ने काजोल की इस हरकत पर नाराजगी जताई थी, जिस पर काजोल ने उन्हें बूढ़ा कहा था। जानिए कौन सी हरकत अजय को नहीं आई पसंद।

Written by Jitendra Gupta | Published : April 2, 2021 12:26 PM IST

1/6

21 साल बाद भी हिट अजय-काजोल की जोड़ी

अपने फिल्मी करियार की शुरुआत में दमदार स्टंट के लिए मशहूर अजय देवगन (Ajay devgan) बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। आपने शायद ही कभी अजय देवगन की किसी से लड़ाई या फिर झगड़े की खबर सुनी होगी। असल जिंदगी में अजय देवगन काफी शांत रहते हैं और यही वजह है कि शादी के 20 साल बाद भी उनका और काजोल (kajol) का रिश्ता एकदम ताजगी भरा दिखाई देता है। अजय और काजोल (ajay devgan- kajol relationship) का रिश्ता देख बॉलीवुड में कई कपल्स जलते हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड में रोज नए रिश्ते बनते-बिगड़ते हैं वहीं अजय और काजोल का रिश्ता अभी भी दमदार तरीके से टिका हुआ है। वे लोग, जो शादी करने जा रहे हैं या फिर जिनकी अभी-अभी शादी हुई है उन्हें अजय देवगन और काजोल के रिश्ते से सीख लेनी चाहिए। बता दें कि आज अजय देवगन का जन्मदिन है (Happy Birthday Ajay devgan) और अजय आज 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हम आपको काजोल और अजय (ajay devgan- kajol relationship) के बीच हुए एक वाक्ये के बारे में बता रहे हैं, जब काजोल ने अजय को बताया था कि वह बूढ़े हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा वाक्या।

2/6

अजय और काजोल की दमदार बॉन्डिंग (ajay Devgan- Kajol Relationship)

जब भी बात बॉलीवुड के स्टार कपल्स की होती है तो अजय देवगन और काजोल का नाम इस सूची में बड़े सम्मान से लिया जाता है। दोनों की शादी को भले ही 21 साल हो गए हों लेकिन अभी भी दोनों की बॉन्डिंग यंग कपल्स के लिए जलन का विषय रहती है। काजोल, मजाकिया हैं तो अजय कूल किस्म के शख्स। दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से ठीक उलट है लेकिन बॉन्डिंग दमदार। आपने देखा होगा कि शादी के बाद कुछ कपल्स के बीच काफी झगड़े होते हैं लेकिन अजय और काजोल के बीच आज तक कोई लड़ाई की खबर सामने नहीं आई है।  Also Read - Foods for Good Sleep: इन चीजों को खाने से आएगी नींद, जानें कैसे?

3/6

किस टीवी शो में पहुंचे थे काजोल और अजय

टीवी पर प्रसारित होने वाले एक चर्चित शो, जिसका नाम है ‘कॉफी विद करण’के एक एपिसोड में अजय और काजोल एक साथ पहुंचे थे। जहां, बातों में बातों में काजोल ने एक ऐसी बात कह दी थी, जो अजय देवगन की बुरी तो लगी लेकिन उन्होंने उस बात को हंसी में टाल दिया। आइए जानते हैं क्या था पूरा वाक्या।

4/6

काजोल ने अजय को बताया था 'बूढ़ा'

शो के होस्ट करण जौहर, अजय और काजोल से सवाल पूछ रहे थे। सवाल-सवाल में अजय दवगन ने बताया कि काजोल को सोशल मीडिया पर एक फोटो अपडेट करने में 3 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं तो ऐसा कभी नहीं कर सकता। अजय ने काजोल को टोन्ट मारते हुए कहा कि हां, वो बात अलग है कि जब बुढ़ापा आ जाए तो कुछ नहीं कह सकते, जिसके जवाब में तुरंत काजोल ने कहा, 'बूढ़े तुम होगे मैं नहीं, बुढ़ारा तुम्हारा है मेरा नहीं।  Also Read - कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है तो सुबह उठते ही करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

5/6

आज भी पुराने जैसा है रिश्ता

काजोल और अजय का स्वभाव बिल्कुल उलट क्यों न हो लेकिन इनके रिश्ते की खूबसूरती ये है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और आज भी शादी के शुरुआती दिनों की ही तरह रहते हैं। काजोल और अजय का रिश्ता आज भी उसी तरह कायम है, जिस तरह पहले था। दोनों अभी भी साथ में घूमना, डिनर डेट करते। आप भी काजोल और अजय के रिश्ते से सीख लेकर अपने रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं।

6/6

काजोल और अजय के रिश्ते से मिलने वाली 4 सीख

1-दुनिया की परवाह नहीं करते अजय और काजोल। 2- रिश्तों में गलतफमियों को न दें जगह। 3-पर्सनल स्पेस का रखते हैं दोनों ख्याल। 4-काजोल ने पति के परिवार को माना अपना।  Also Read - बच्चों को भी होता है किडनी स्टोन्स, इन 2 सफेद फूड्स के कारण बढ़ रही है बच्चों में किडनी की बीमारियां