लाख कोशिशों के बावजूद गर्लफ्रेंड से शादी के लिए नहीं मान रहे मम्मी-पापा? ये 5 टिप्स फॉलों करेंगे तो खुद बन जाएगी दिल में जगह

आपके मम्मी-पापा आपकी पसंद की लड़की या लड़के से शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं तो आप ये 5 टिप्स अभी से फॉलो करना शुरू कर दे। इससे आपको उन्हें करीब लाने में मदद मिलेगी।

Written by Jitendra Gupta | Published : June 16, 2021 6:30 PM IST

1/6

लाख कोशिशों के बावजूद गर्लफ्रेंड से शादी के लिए नहीं मान रहे मम्मी-पापा

क्या आपके माता-पिता अभी भी पुराने ख्यालात के हैं? पुराने ख्यालात से यहां मतलब है कि शायद उन्हें आपका किसी लड़की से मिलना-जुलना या प्यार करना पसंद न हो और अगर बात शादी तक पहुंच गई हो तो वह 100 फीसदी आपके खिलाफ ही होंगे। ऐसा कई बार होता है कि आपके माता-पिता को आपकी पसंद की लड़की या लड़का पसंद न हो लेकिन आप किसी भी तरह उन्हें मनाना चाहते हैं। अगर आपके सामने या फिर आपके किसी दोस्त के सामने ये परेशानी है तो आप ये 5 आसान तरीके अपनाकर उन्हें मना सकते हैं।

2/6

खुशी के मौके पर एक-दूसरे से मिलवाएं

अपनी पसंद के लड़के या लड़की को अपने माता-पिता के करीब लाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुशी के मौके पर एक-दूसरे को मिलवाएं। ऐसा करने से उनके बीच दो-चार बातें होंगी और उनके बीच मेल-जोल बढ़ेगा और वे अच्छी तरह से एक-दूसरे की मानसिकता को समझ पाएंगे। Also Read - बदलते मौसम में सूखी खांसी और गले की खराश को कैसे ठीक करें?

3/6

​वीडियो कॉल या कॉल कर लें परिजनों का हाल

जब भी लव मैरिज की बात होती है तो माता-पिता इसलिए इसके खिलाफ होते हैं क्योंकि वह दूसरे धर्म या जाति के बारे में सही तरीके से नहीं जान पाते हैं। आपके साथ जब भी ऐसी बात हो तो आप अपनी प्रेमिका या प्रेमी से अपने परिजनों की फोन कॉल या फिर वीडियो कॉल पर बात कराएं। ऐसा करने से आपके प्रेमी या प्रेमिका के साथ आपके परिजनों का रिश्ता मजबूत होगा और उनके दिल में उसके लिए जगह बनेगी।

4/6

​सही वक्त पर जाहिर करें अपनी दिल की बात

जिस तरह से जरूरी है कि प्रेमी या प्रेमिका से सही वक्त पर अपने दिल की बात की जाए उसी तरह जरूरी है कि आप सही वक्त देखकर अपने माता-पिता से अपने दिल की बात कहें। ऐसा करने से आपको अपने माता-पिता को अपनी प्रेमिका या प्रेमी के करीब लाने का मौका मिलेगा क्योंकि जब आपके माता-पिता आपके प्यार के बारे में पहले से जानते होंगे तो उन्हें उसे अपनाने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।  Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

5/6

रिश्तों के लिए वक्त दें

हम सभी जानते हैं कि कोई भी रिश्ता एक दिन में नहीं बनता है उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है। सबसे जरूरी काम है कि अपने अभिभावकों के सामने अपने पार्टनर की अच्छी इमेज बनाएं ताकि देखते ही आपके माता-पिता उसे पसंद कर लें। हालांकि माता-पिता अपने हिसाब से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि आपके पार्टनर में क्या खूबियां हैं इसलिए अपने पर विश्वास रखें और समय रहते परिचय करा दें।

6/6

अपने करीबी रिश्तेदारों से मिलवाएं

अपने प्रेमी या प्रेमिका को घर के दूसरे सदस्यों से मिलवाकर आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। जी हां, जब वह लोग एक-दूसरे को बखूबी जान जाएंगे तो माता-पिता को समझाना और आसान हो जाएगा। इसलिए ये तरकीब आपके बड़े काम आ सकती है।  Also Read - छाती में गैस चढ़ने पर क्या करें? जाने 5 उपाय, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम