hamburger icon
A
Read in English

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे

जॉइंट फैमिली में रहने के कई फायदे हैं जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस गैलरी में। आइए जानें क्यों और कैसे संयुक्त परिवार (Joint Family) में रहना लोगों के लिए साबित हो सकता है फायदेमंद।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: May 16, 2022, 1:21 AM

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon1/10

संयुक्त परिवार में रहना है सबके लिए भला

International Day of Families 2022: परिवार हर व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण शब्द होता है क्योंकि, परिवार ही किसी व्यक्ति की पहचान होता है और उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य भी। परिवार के बिना हर व्यक्ति अधूरा माना जाता है। लोग जीवन में कितनी भी तरक्की कर लें लेकिन, परिवार का साथ और अपने का अपनापन ना मिले तो उन्हें बहुत तनाव, दुख, उदासी और अकेलेपन में जीवन बिताना पड़ता है। परिवार और संयुक्त परिवार के कॉन्सेप्ट को भारतीय संस्कृति में बहुत अधिक महत्व दिया गया है। परिवार के साथ रहने की भावना के महत्व को समझाने और परिवारों को टूटने से बचाने के लिए हर वर्ष 15 मई को इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिलीज (International Day of Families 2022) मनाया जाता है।

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon2/10

कई सेलेब्स रहते हैं जॉइंट फैमिली में

भारतीय फिल्मों में बड़े-बड़े खानदान, ऊंची हवेलियों और बड़ी-सी डाइनिंग टेबल पर एकसाथ खाना खाने के लिए बैठे पूरे परिवार जैसे दृश्य काफी कॉमन हैं और ऐसी फिल्मों को लोगों द्वारा पसंद भी काफी किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई बड़े एक्टर्स और अभिनेत्रियां ही नहीं, फिल्ममेकर्स और गायक-गायिकाओं नें भी संयुक्त परिवार या जॉइंट फैमिली की परम्परा को हमेशा से निभाया है। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में कपूर खानदान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, वहीं लता मंगेशकर और गोविंदा से लेकर सलमान खान, अनिल कपूर, विवेक ओबेरॉय, शत्रुघन सिन्हा जैसी हस्तियों ने भी हमेशा अपने पूरे परिवार को साथ लेकर चलने का ही संदेश दिया।  Also Read - सिर्फ अकेला मोटापा इन 8 जानलेवा बीमारियों का खतरा बन सकता है

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon3/10

परिवार ही है सबकुछ

इन सेलिब्रिटीज की फैमिली फोटोज को इसीलिए खूब पसंद भी किया जाता है क्योंकि उनमें दिखायी देते हैं ढेर सारे मुस्कुराते चेहरे और खुशियों का माहौल। इन सबके अलावा जॉइंट फैमिली में रहने के और भी कई फायदे हैं जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं इस गैलरी में। आइए जानें क्यों और कैसे संयुक्त परिवार में रहना लोगों के लिए साबित हो सकता है फायदेमंद। (Advantages and benefits of living in a joint family in Hindi.)

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon4/10

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस 2022 की थीम

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली द्वारा साल 1993 में की गयी थी। हर साल 15 मई के दिन मनाया जाता है इस उम्मीद के साथ कि लोग पारिवारिक मेलजोल, अपनों की केयर और एक-दूसरे को सपोर्ट करने की अहमियत समझेंगे और अपने परिवारों के साथ जुड़कर रहें। साल 2022 की थीम है-फैमिलीज एंड अर्बनाइजेशन (Families and Urbanization) जिसका अर्थ परिवार और शहरीकरण’है। इस साल की थीम की मदद से शहरी परिवेश में परिवारों को जोड़कर रखने के लिहास से अनुकूल शहरी नीतियों को बनाने के कार्य को प्रोत्साहित किया जा सके। Also Read - पसीने के साथ शरीर से बाहर निकलने लगते हैं ये 5 मिनरल्स, जानें कैसे करें इन्हें पूरा

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon5/10

पारिवारिक मूल्यों को मिल सकता है बढ़ावा

संयुक्त परिवार में रहते हुए बच्चे वर्षों पुरानी परम्पराओं और वैल्यूज को समझने और सीखने के लिए अनूकूल माहौल पा सकते हैं। एक ही मकान में रहते हुए बच्चे दादा-दादी, चाचा-चाची और अन्य रिश्तेदारों के साथ सुरक्षात्मक माहौल में लोगों सम्मान देने और बड़ों की अहमियत देना सीखते हैं। वहीं, चचेरे-ममेरे भाई-बहनों के साथ खेलने, एक-दूसरे का ख्याल रखने और साथ में पढ़ने-सीखने जैसी महत्वपूर्ण बातें सीख पाते हैं।

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon6/10

कामकाजी कपल्स के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट है जॉइंट फैमिली

दुनियाभर में शहरी इलाकों में बच्चों की सेफ्टी से जुड़ा सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि जिन बच्चों के मां और बाप दोनों दफ्तर जाते हैं या प्रोफेशनली एक्टिव हैं उन्हें घर में अपनी गैरमौजूदगी में बच्चों की देखभाल करने के लिए पर्याप्त सपोर्ट ना मिलने की चिंता सबसे अधिक सताती है। वर्किंग पेरेंट्स के लिए जॉइंट फैमिली या संयुक्त परिवार में रहने से यह चिंता खत्म हो जाती है। क्योंकि, दफ्तर जाने के बाद भी उनका बच्चा दादा-दादी और चाचा-चाची जैसे लोगों के साथ रहता है जो बच्चे का ख्याल भी ठीक तरीके से रखते हैं और उसे सही तरीके से बड़ा करने में सहायता कर सकते हैं।  Also Read - International Yoga Day 2026: PM मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, नेताओं ने ऐसे मनाया योग दिवस

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon7/10

सोशल सिक्योरिटी

जॉइंट फैमिली परिवार के उन सदस्यों के लिए सबसे बड़ा आधार साबित हो सकता है जो आर्थिक या शारीरिक रूप से किसी पर आश्रित होते हैं। वहीं, मुश्किल समय में लोग परिवार के सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा और मजबूत सहारा प्रदान कराते हैं। अधिक उम्र के लोग, छोटे बच्चे और विधवा महिलाओं के लिए जॉइंट फैमिली में रहना बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon8/10

घर के लोगों पर पड़ता है काम का कम बोझ

चूंकि बड़े परिवारों में कई काम होते हैं लेकिन जॉइंट फैमिली की सबसे अच्छी बात यही होती है कि वहां, काम करने की ज़िम्मेदारी घर के सदस्यों में बांटी जा सकती है। गार्डनिंग से लेकर किचन के कामों में हाथ बंटाने के लिए कई लोग होते हैं और सभी अपने-अपने हिस्से का काम आसानी से पूरा कर पाते हैं।  Also Read - कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कैसे योग करना हार्ट अटैक के खतरे को भी कम कर सकता है

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon9/10

हर जश्न होता है खास

भारतीय परिवारों में त्योहार, पूजा-अनुष्ठान और बर्थडे या शादी की सालगिरह जैसे मौकों पर पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेशन की इच्छा हर किसी के मन में होती है। जॉइंट फैमिली में यह माहौल बहुत ही आसानी से बन जाता है जहां ढेर सारे लोगों के साथ शानदार जश्न मनाया जा सकता है। दादा-दादी से लेकर छोटे बच्चे भी इस तरह के फंक्शन्स में शिरकत करते हैं और अपने बड़ों का आशीर्वाद, प्यार-दुलार पाते हैं। वहीं, उन्हें माता-पिता के अलावा अन्य रिश्तों और जीवन में उनकी भूमिका के बारे में जानने में सहायता होती है।

International Day of Families 2022: जॉइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों को मिलता है भरपूर प्यार और अच्छी परवरिश, जानें संयुक्त परिवारों में रहने के बेहतरीन फायदे photo icon10/10

आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं आसान

पूरे परिवार के साथ रहने से लोगों के लिए कम पैसों में घर चलाना काफी आसान हो सकती है। दरअसल, एक ही घर में रहने से घर का किराया, होम लोन की ईएमआई, बिजली का बिल और बच्चों की पढ़ाई का खर्च आसानी से मैनेज होता जाता है। घर में कमाने वाले सभी सदस्य घर के खर्चों में अपना-अपना हिस्सा देते है जिससे, किसी एक व्यक्ति पर इन सबका बोझ पूरी तरह से नहीं आता। वहीं, जब अचानक से कोई बड़ा खर्च आ जाता है, किसी की नौकरी छूट जाती है या कोई फाइनेंशियल क्राइसिस जैसी स्थिति होती है तो लोग ऐसे में एक-दूसरे को संभाल लेते हैं पैसों की तंगी की समस्या बहुत अधिक नहीं आती। Also Read - एक्सपर्ट्स ने बताया अगर थकान लगातार रहती है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है