खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल करने से लीवर से संबंधित बीमारियों से बचाव होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 19, 2018, 11:27 AM

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon1/8

Foods For Healthy Liver 1

लीवर हमारे शरीर का सबसे मुख्‍य अंग है। इससे बने बाइल जूस से खाना पचाने में मदद मिलती है। जरूरत से ज्‍यादा खाने, ज्‍यादा तेलयुक्त खाने, ज्‍यादा शराब पीने और कई अन्‍य कारणों से लीवर से संबंधित कई रोग हो जाते हैं। अधिक दबाव पड़ने पर लीवर सही तरीके से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता लेकिन कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो स्वाभाविक रूप से लीवर को साफ कर सकते हैं। जानें, कौन-कौन से हैं वे खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ किया जा सकता है और लीवर भी हेल्दी रहता है।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon2/8

Foods For Healthy Liver 2

हरी पत्तेदार सब्‍जियां- हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल करने से आप लीवर से संबंधित बीमारियों से बचे रहते हैं। यह अध्ययन जरनल पीएनएएस में प्रकाशित किया गया है। कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं का कहना है कि कई तरह की सब्जियों में प्राकृतिक रूप से मौजूद इनऑर्गैनिक नाइट्रेट के भरपूर सेवन से लीवर में फैट एकत्रित नहीं होने देता है। ऐसे में आप लीवर की सफाई अच्छी तरह से हो सके, इसके लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। इन पत्तेदार सब्जियों को आप कच्‍चा, पकाकर या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। यह लीवर से विषैले तत्‍वों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होती हैं।  Also Read - सारे ट्रीटमेंट फेल होने के बाद भी मां नहीं बन पाईं अनीता, 32 साल की उम्र में आयुर्वेद से मिली सफलता

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon3/8

Foods For Healthy Liver 3

लहसुन- लहसुन की एक कली में लीवर एंजाइम को सक्रिय करने की क्षमता होती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। साथ ही लहसुन में उच्‍च मात्रा में मौजूद ऐलिसिन और सेलेनियम तत्‍व लीवर की सफाई करने में मदद करते हैं।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon4/8

Foods For Healthy Liver 4

चुकंदर और गाजर- चुकंदर और गाजर दोनों ही फ्लेवोनॉएड और बीटा कैरोटीन से समृद्ध होते हैं। इन दोनों को खाने से लीवर की कोशिकाओं की मरम्‍मत होती है और लीवर ठीक से कार्य कर पाता है। यह लीवर के सभी कार्यों को सुधारता भी है। Also Read - Delhi-NCR में हर 20वें व्यक्ति को डायबिटीज + बीपी का खतरा? क्यों बढ़ रही है ये 2 बीमारियां?

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon5/8

Foods For Healthy Liver 5

साबुत अनाज- इनमें विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स फैट को बैलेंस और लीवर के फंक्शन को सही रखता है। ब्राउन राइस, मल्‍टी ग्रेन और सोया आटा लीवर के लिए बहुत अच्‍छे माने जाते हैं।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon6/8

Foods For Healthy Liver 6

सेब- लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज एक एंटीओक्सिडेंट से भरपूर सेब को खाएं। हम रोजमर्रा में जो कुछ भी जहरीले पदार्थ खाते हैं उसे लीवर शरीर से साफ करता है इसलिए लीवर का मजबूत होना और साफ होना बहुत जरूरी है। सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्‍व शरीर को शुद्ध और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को रिलीज करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। Also Read - खाना खाकर तुरंत टहलें या थोड़ा रुकें? सही समय और फायदे जानिए

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon7/8

Foods For Healthy Liver 7

एवोकाडो- एवोकाडो में ग्‍लूटाथोनिन तत्‍व और मोनोसैचुरेटेड फैट दोनों मौजूद होते हैं। इन तत्‍वों से लीवर की सफाई के साथ कोशिकाओं और ऊतकों को नया बनाने में मदद मिलती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से बाइल बनने में सुधार होता है और लीवर स्‍वस्‍थ रहता है।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photo icon8/8

Foods For Healthy Liver 8

ग्रीन टी- ग्रीन चाय न केवल स्‍वादिष्‍ट होती है बल्कि आपकी समग्र आहार में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट लीवर से फ्री रैडिकल्‍स को बाहर निकालने में मदद करता है और लीवर की गंदगी को जल्‍दी साफ करता है। Also Read - स्किन के डॉक्टर ने बताया- प‍िंपल्‍स का कारण बन सकते हैं फेस वॉश में मौजूद ये इंग्रीड‍िएंट्स, खरीदने से पहले देखें