लिवर रोगों के लक्षण (Symptoms Of Liver Disease)
सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए राहत और आराम का समय होता है, लेकिन कुछ लोग इस दौरान लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सर्दियों में लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं और इन लक्षणों को नजरअंदाज करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है लिवर, शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन प्रक्रिया में मदद करने और खून को शुद्ध करने का काम करता है। सर्दियों में लिवर की समस्याएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि ठंड के मौसम में शरीर के अंगों की कार्यक्षमता में बदलाव आता है। आइए जानते हैं कि कौन से 5 लक्षण हो सकते हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत दें और जिन्हें पहचान कर आप सर्दी के मौसम का आनंद पूरी तरह से ले सकते हैं।
