ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर

Reason of Kidney Stones: हम अपनी जीवनशैली में अक्सर कई ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो गुर्दे में पथरी का कारण बन सकते हैं और इनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 12, 2025, 9:44 AM

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon1/6

गुर्दे में पथरी का कारण (Causes Of Kidney Stone)

Gurde me Pathri ke karan: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी आज के समय में काफी आम समस्या बनती जा रही है, क्योंकि इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जो इसे और ज्यादा गंभीर बनाते हैं। गुर्दे में पथरी आमतौर पर गुर्दे में मौजूद मिनरल, सॉल्ट व अन्य कठोर कण जमकर बनती है। धीरे-धीरे यह पथरी बड़ी हो सकती है और पेशाब में रुकावट या तेज दर्द का कारण बनती है। हालांकि, बहुत से लोग इसे तब तक गंभीरता से नहीं लेते जब तक तेज दर्द शुरू न हो जाए। विशेषज्ञों के अनुसार अक्सर इसकी शुरुआत छोटे-छोटे कारणों से होती है, जो हमें सामान्य लगते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये स्टोन बड़े होकर किडनी को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। तो आइए जानते हैं 5 अनजाने कारणों के बारे में, जो किडनी स्टोन का कारण बनते हैं।

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon2/6

बढ़ता वजन कंट्रोल न कर पाना (Not Controlling Weight)

शरीर का बढ़ता वजन भी किडनी स्टोन का कारण बन सकता है और ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी भी नहीं है। जितना वजन ज्यादा होता है उतना ही शरीर में कैल्शियम, यूरिक एसिड और ऑक्सलेट जैसे तत्व जमा होने का खतरा रहता है, जो सीधे तौर पर पथरी का कारण बन सकते हैं। Also Read - खानपान में की जाने वाली वे कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ता है?

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon3/6

कम पानी पीना (Not Drinking Enough Water)

ऑफिस हो या घर कई बार हम अपने कार्यों में इतना खो जाते हैं कि पानी पीना ही भूल जाते हैं। ऐसे में जब शरीर में पानी की मात्रा लगातार कम हो रहती है, तो पेशाब में मौजूद खनिज क्रिस्टल बनाकर स्टोन का रूप लेने लगते हैं। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं, तभी इस परेशानी से बच सकते हैं।

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon4/6

बहुत ज्यादा नमक का सेवन (Eating More Salty Foods)

कुछ लोगों को बहुत ज्यादा नमक खाने की आदत होती है, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। शोध बताते हैं कि ज्यादा नमक कैल्शियम को यूरिन के जरिए बाहर निकालने का काम तेज करता है, जिससे किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है। फास्ट फूड, चिप्स और प्रोसेस्ड चीजों में खतरनाक रूप से नमक छिपा होता है, जिससे सावधान रहना जरूरी है। Also Read - बार-बार पीठ दर्द होने समेत ये 4 लक्षण हो सकते हैं Kidney Stone का संकेत, अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं ये लक्षण

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon5/6

प्रोटीन का अधिक सेवन (Eating More Protein)

अगर आप बहुत ज्यादा नॉनवेज या हाई प्रोटीन डाइट ले रहे हैं, तो यह यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाएगा। इससे यूरिक एसिड स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि नॉनवेज से प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और क्रिएटिन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो मांसपेशियों और दिमाग के लिए लाभकारी हैं। लेकिन सही मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

ये 5 अनजाने कारण जिनसे बनने लगता है किडनी स्टोन, पेट में हल्का दर्द जैसे ये लक्षण न करें इग्नोर photo icon6/6

लंबे समय कर पेशाब रोकना (Holding Urine For Long Time)

ऑफिस में डेस्क पर बैठे, घर में कोई जरूरी काम करते अक्सर हम पेशाब रोक लेते हैं। पेशाब रोकने से किडनी पर दबाव डालता है और अंदर जमा टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते, जिससे स्टोन बनने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - महीनो से तंग कर रहा किडनी स्टोन का दर्द? पथरी को पेशाब में पिघला कर शरीर से बाहर निकाल देगा नुस्खा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source