गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Lemon Water for Summer: नींबू पानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आपको गर्मियों में नींबू पानी जरूरी पीना चाहिए। इससे पानी की कमी दूर होती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : April 17, 2026, 1:23 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon1/6

गर्मी में नींबू पानी पीने के फायदे

तपती धूप, गर्मी और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसलिए हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलते समय अपने साथ नींबू पानी जरूर रखना चाहिए। खासकर, अगर आप वर्किंग हैं और ऑफिस या फील्ड पर जाते हैं, तो नींबू पानी की एक बोतल अपने साथ जरूर रखें। गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए नींबू पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। नींबू में विटामिन सी, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं। नींबू पानी शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है और शरीर को ताजगी भी देता है। इसलिए गर्मियों में अपनी रेगुलर डाइट में नींबू पानी जरूर पीना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मियों में नींबू पानी पीने के फायदों के बारे में-

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon2/6

1. शरीर को हाइड्रेटेड रखे

गर्मी में पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नींबू पानी पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और पानी की कमी दूर होती है। अगर आप गर्मियों में रोजाना नींबू पानी पिएंगे, तो इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। नींबू पानी पीने से ताजगी और फ्रेशनेस फील होती है। इसलिए अपनी समर डाइट में ींबू पानी को जरूर शामिल करें।  Also Read - रोज सुबह गर्म पानी में डालकर पिएं शहद, अदरक और नींबू, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon3/6

2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

गर्मियों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी का मजबूत बने रहता बहुत जरूरी है। इसके लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon4/6

3. पाचन को बेहतर बनाए

गर्मी और उमस की वजह से पाचन में गड़बड़ी होने लगती है। इस मौसम में कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। नींबू पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। नींबू पानी पीने से पेट और सीने की जलन से राहत मिलता है।  Also Read - सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon5/6

4. बॉडी को डिटॉक्स करे

गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। नींबू पानी पीने से शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। नींबू पानी पीने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है। नींबू पानी पीने से लिवर और किडनी में जमा गंदगी निकल जाती है।

गर्मी में ऑफिस जाते हुए अपने साथ जरूर रखें नींबू पानी, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे photo icon6/6

5. ग्लोइंग बनती है स्किन

गर्मियों में ऑफिस पहुंचते-पहुंचते चेहरे पर रेडनेस होने लगती है। ऐसे में नींबू पानी पीना लाभकारी हो सकता है। नींबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। नींबू पानी पीने से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता । Also Read - मानसून में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source