5 रुपए की कौन-सी चीज मिटाएगा दाग-धब्बे
Lemon Juice for Face Dark Spots: आजकल ज्यादातर लोग त्वचा से जुड़ी किसी-न-किसी समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें दाग-धब्बे, झाइयां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। चेहरे के दाग पूरी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। यही वजह है कि कई लोग चेहरे के दाग मिटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सभी लोग महंगे और मेडिकेटेड प्रोडक्ट्स का खर्चा अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे चाहें तो घर पर मौजूद चीजों से ही चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन हैं तो आप सिर्फ 5 रुपए खर्च करके, दाग मुक्त त्वचा पा सकते हैं। जी हां, सिर्फ 5 रुपए का एक नींबू खरीदें और इसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे मिट जाएंगे और त्वचा की रंगत भी साफ हो जाएगी।