hamburger icon
A
Read in English

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत

कहीं आप सोते समय, खाना खाते समय और ऑफिस में काम करने के दौरान पैरों में दर्द तो नहीं महसूस करते? दरअसल, ये कई बीमारियों का संकेत हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Updated: November 29, 2022, 10:42 AM

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon1/6

पुरुषों में पैर दर्द-Legs Pain Reason In Men

पुरुषों में पैर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि ब्लड वेसेल्स, ज्वाइंट्ल, सॉफ्ट टिशू और मसल्स से जुड़ी समस्याएं। तो, कई चोट की वजह से भी पैरों में दर्द होने लगता है। लेकिन यह सब बस एक समय के लिए होता है। पर अगर आपको बार-बार और लंबे समय के लिए पैरों में दर्द हो तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये शरीर के कुछ गंभीर स्थितियों का कारण हो सकता है। साथ ही ये बताता है कि आगे चल कर आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। तो, आइए जानते हैं पुरुषों में पैर दर्द का कारण।

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon2/6

1. ज्यादा स्मोकिंग करने के कारण-Smoking May Cause Legs Pain

अगर आप ज्यादा स्मोकिंग करते हैं तो आपके पैरों में लगातार बेचैनी वाला दर्द रह सकता है। दरअसल, स्मोकिंग आपके ब्लड वेसेल्स और ब्लड सर्कुलेशन सभी को प्रभावित करता है। इससे पैरों में लगातार झनझनाहट और दर्द महसूस हो सकती है। ऐसे पुरुष जो बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं उनमें ये समस्या ज्यादा हो सकती है, खास कर कि बैठने और लेटने पर।  Also Read - पैरों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन, रोज सुबह करने से मिलेगा फायदा

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon3/6

2. हाई बीपी की वजह से-High BP May Cause Legs Pain

हाई बीपी वाले पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द हो सकता है। दरअसल, हाई बीपी होने पर पैरों का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित रहता है और लगातार झनझनाहट व दर्द रहती है। आपने देखा होगा कि हाई बीपी वाले मरीज अक्सर अपना पैरा हिलाते रहते हैं खास कर कि स्थिर होने पर या सोने पर। दरअसल, पैरों की नसों में जब ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है तो तेज दर्द महसूस होता है।

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon4/6

3. डीप वेन थ्रॉम्बोसिस-Deep Vein Thrombosis Can Cause Legs Pain

डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (Deep vein thrombosis) तब होता है जब शरीर में एक या अधिक गहरी नसों में खून का थक्का (थ्रोम्बस) बन जाता है, आमतौर पर पैरों में। डीप वेन थ्रॉम्बोसिस से पैरों में दर्द या सूजन हो सकती है। ये लगातार होने वाले दर्द का भी कारण बनता है और इसे नजरअंदाज करना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।  Also Read - सीढ़ी पर चढ़ते-उतरते पैरों में दर्द क्यों होता है? 3 नुस्खें देंगे घोड़े सी फुर्ती

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon5/6

4. पेरिफेरल आर्टरी डिसीज-Legs Pain In Peripheral Arterial Disease

पेरिफेरल आर्टरी डिसीज वाले लोगों का ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है जिससे पैरों में दर्द होने लगता है। दरअसल, इस दौरान आर्टरी में प्लॉक जमने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है। आमतौर पर ये खराब डाइट, एक्सरसाइज की कमी और डायबिटीज के मरीजों को हो सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि अगर आपके पैरों में लगातार दर्द रहे तो इसे नजरअंदाज ना करें और अपना हार्ट चेकअप करवाएं।

पुरुषों में ज्यादा पैर दर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, कई बीमारियों के भी हैं संकेत photo icon6/6

5. वैरिकोज वेन्स की समस्‍या-Chronic Venous Insufficiency

वैरिकोज वेन्स की समस्‍या (सीवीआई) तब होती है जब आपका हृदय पैरों में ठीक से ब्लड सर्कुलेट नहीं कर पाता है। इसके कारण खून को सर्कुलेट वाले वाल्व कमजोर अवस्था में आ जाते गैं। यह आपकी नसों में दबाव का कारण बनता है, पैर की थकान, सूजन या बेचैनी का कारण बनता है। इस स्थिति तको नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।  Also Read - किस विटामिन की कमी से पैरों में दर्द होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति