Lauki Juice Side Effects: ये लोग पीएंगे लौकी का जूस तो हो जाएगी तबीयत ख़राब, जानें कब नहीं पीना चाहिए यह हेल्दी जूस

लौकी का जूस पीना हर किसी के लिए समान रुप से फायदेमंद नहीं होता। लौकी का जूस पीने से कई लोगों को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। (Lauki Juice Side Effects)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : October 4, 2021 12:34 PM IST

1/5

इन बीमारियों में नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस

Lauki Juice Side Effects: लौकी का जूस वेट लॉस (Weight loss drinks) और डिटॉक्स ड्रिंक (Detox drinks) के तौर पर खूब पसंद किया है। आयुर्वेद (ayurveda) में भी कद्दू ,घीया आपकी जानी-पहचानी लौकी (lauki) के कई फायदे गिनाए गए हैं। यह पचने में आसान और पेट की समस्याओं को दूर करने वाली सब्ज़ी है। साथ ही लो-कैलोरी फूड (Low calorie food) होने के कारण यह मोटापे (obesity) से भी बचाती है। वहीं, पिछले कुछ वर्षों में वेट लॉस ड्रिंक (Weight loss drink) के तौर पर लौकी का जूस पीने का चलन भी खूब बढ़ा है। लेकिन, लौकी का जूस (lauki juice) पीना हर किसी के लिए समान रुप से फायदेमंद नहीं होता। लौकी का जूस पीने से कई लोगों को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। (Lauki Juice Side Effects In Hindi)

3/5

अस्थमा में

दमा या अस्थमा (Asthma) के मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। लौकी ऐसी ही एक सब्जी है। इसका जूस पीने से अस्थमा के मरीजों को खांसी-ज़ुकाम और सांस फूलने की समस्या भी हो सकची है। ऐसे में अस्थमा के पीड़ितों को लौकी का जूस पीने से बचना चाहिए। (people who should avoid drinking lauki juice)

4/5

यूरिक एसिड जब हो बढ़ा हुआ

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए लौकी का सेवन तो लाभकारी है लेकिन, जब यूरिक एसिड (Uric Acid) का स्तर बढ़ गया हो तो ऐसे में लौकी का जूस पीने से बचना चाहिए। जैसा कि यूरिक एसिड बढ़ने के बाद लोगों को आर्थराइटिस और गाउट जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं जो लौकी का जूस पीने से और अधिक बढ़ सकती हैं। इसीलिए लौकी का जूस पीने से बचना चाहिए।( Lauki Juice Side Effects) Also Read - पेशाब में जलन होने पर कौन-से जूस पिएं?

5/5

सर्दी-खांसी में

मौसम बदलने के कारण अगर आप सर्दी-ज़ुकाम की परेशानी से पीड़ित है तो लौकी का जूस पीने से आपको बचना चाहिए। जैसा कि लौकी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में लौकी का जूस पीने से आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।