क्या शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करना जरूरी होता है?
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी होने के साथ फायदेमंद भी होता है क्योंकि हमारे आहार के ऊपर निर्भर करता है कि हम भोजन में कितनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं। साथ ही प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा भूख को नियंत्रित करती है क्योंकि इसमें ऐसे पोषक तत्व शामिल होते है, जो शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ वजन घटाने में मदद करते हैं। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें कमजोरी, थकावट, आलस और मांसपेशियों में कमजोरी आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन सी चीजों का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा किया जा सकता है।