गलत समय पर एक्सरसाइज करने के नुकसान
Best Time To Workout: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में, फिट और हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। यह न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से हृदय और मस्तिष्क स्वस्थ रहते हैं, मसल्स मजबूत होते हैं और वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज से तनाव कम होता है, नींद में सुधार होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सही समय पर और नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आप गलत समय पर एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है (Side Effects Of Exercise At Wrong Time)। तो आइए, मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ से जानते हैं एक्सरसाइज करने के सही समय और गलत समय पर एक्सरसाइज करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से -
