कौन सी 3 एक्सरसाइज करने से डबल चिन कम होती है? मोटी गर्दन हो जाएगी एकदम पतली

Double chin kaise kam kare - डबल चिन चेहरे की खूबसूरती को खराब करती है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज के जरिए आप डबल चिन को कुछ ही दिनों में सही कर सकते हैं।

Written by Rahul Sharma | Published : July 11, 2025 5:48 PM IST

1/6

कौन सी एक्सरसाइज डबल चिन कम करती हैं?

आज के समय में चेहरे की खूबसूरती लोगों की प्राथमिकता बनती जा रही है। लेकिन गलत खानपान और लाइफस्टाइल, मानसिक रूप से परेशान, जंक फूड का सेवन और एक्सरसाइज न करना आदि के कारण लोग वजन बढ़ने और डबल चिन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डबल चिन से न सिर्फ चेहरा भद्दा लगता है बल्कि ये फैट आपकी बॉडी के लिए अच्छा भी नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं जो डबल चिन को कम करने में आपकी बहुत मदद करेंगी।

2/6

1. पाउट करने से कम होती है डबल चिन

ज्यादातर लोग पाउट का इस्तेमाल सेल्फी में करते हैं लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पाउट एक्सरसाइज करने से डबल चिन की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने होठों को कम से कम 5 से 7 बार बाहर करना होगा। एक हफ्ते में आप जरूर देखिएगा कि आपकी डबल चिन कुछ न कुछ तो जरूर कम होगी।  Also Read - Double Chin को कैसे कम करें? 3 एक्सरसाइज से मिलेगी परफेक्ट फेस शेप

3/6

2. गर्दन की एक्सरसाइज डबल चिन को कम करती है

आपको बता दें कि रोजाना गर्दन की एक्सरसाइज करने से भी डबल चिन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही इस तरह की एक्सरसाइज यह आपकी गर्दन और पीठ के लिए भी फायदेमंद होती हैं। 'सिर को आगे पीछे झुकाना' जैसी एक्सरसाइज करने के लिए आपको सीधी कमर करके बैठना होगा और गर्दन को को ऊपर से नीचे, दाएं से बाएं करने के साथ गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज 10 बार करना होगा।

4/6

3. क्या जीभ की एक्सरसाइज डबल चिन के लिए फायदेमंद है?

जी हां, रोजाना जीभ की एक्सरसाइज चेहरे के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होती हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए जीभ को बाहर निकाले फिर क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज करने की कोशिश करें। रोजाना 10 बार ऐसा करने से आपकी डबल चिन की समस्या ठीक होती है। साथ ही, चेहरे पर जौ लाइन भी दिखना शुरू हो जाती है जिससे चेहरे की खूबसूरती और बढ़ जाती है।  Also Read - डबल चिन को कम करने के 8 देसी तरीके

5/6

4. क्या चिव्ंगम भी डबल चिन के लिए जरूरी है?

आपको बता दें कि चिव्ंगम चबाने से डबल चिन को कम किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके चेहरे और गले की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। जिससे चर्बी को कम करने में मदद मिलती है और आपकी चिन और जबड़े की मांसपेशियों को मजबूत होती है।

6/6

5. हेल्दी डाइट भी डबल चिन को कम करती है?

चेहरे की डबल चिन को कम करने के लिए शरीर की चर्बी को भी कम करना जरूरी होता है। आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। इन सभी चीजों को करने से आपकी स्किन टाइट रहने के साथ चेहरे पर चर्बी को नहीं बढ़ाती है। आपको बता दें कि आपको फ्राइड चीजों से भी दूर रहना हैं क्योंकि सबसे ज्यादा फैट इनमें पाया जाता है। जिससे आपको कई नुकसान हो सकते हैं।  Also Read - Double Chin से छुटकारा पाने के लिए करें ये काम, Watch Video