कोरोना मरीजों में दिख रहे हैं ब्लैक फंगस के मामले (Black Fungus Infections In Corona Patient In Hindi)
समय के साथ-साथ कोरोना के लक्षणों और इसके प्रभाव में बदलाव आ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के लक्षण जहां पहली लहर से एकदम अलग हैं, वहीं अब कोरोना मरीजों में एक नया और खतरनाक लक्षण देखा गया है। दिल्ली और देशभर से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस की समस्या देखी जा रही है। ब्लैक फंगस को म्यूकॉरमाइकोसिस (Mucormycosis) भी कहते हैं। कुछ कोरोना मरीजों में संक्रमण के दौरान ही ब्लैक फंगस दिख रहा है तो कुछ मरीजों में संक्रमण सही होने के बाद इसके लक्षण दिख रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी ऐसे मामले आए थे जिनमें कोरोना मरीजों में ब्लैक फंगस की समस्या देखी गई थी। नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल (Niti Aayog Member (Health) V K Paul) का कहना है कि फंगल इंफेक्शन की समस्या उन लोगों ज्यादा दिख रही है जो डायबिटिक (Black Fungus Infections in Diabetic Patient in hindi) हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये गंभीर स्थिति नहीं है। वीके पॉल ने ये भी कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस स्थिति पर नजर रखे हुए है और म्यूकॉरमाइकोसिस का इलाज भी उपलब्ध है।