Bath At Night -4
कुछ लोग सुबह उठते ही नहाते हैं, बाद में कुछ और काम करते हैं। जबकि कुछ लोग रात को सोने से पहले भी नहाते हैं। असल में नहाना दोनों समय ही अच्छार होता है । पर रात को नहाकर सोने के लाभ तो और भी ज्याहदा हैं। यह न सिर्फ आपको तनावमुक्तर करता है, बल्कि बीमारियों से भी बचाता है। दिनभर व्यस्त रहने के बाद आपके शरीर पर गदंगी जमा हो जाती है, जो रात को नहाने से निकल जाएगी। साफ-सुथरा होकर सोना आपके सौंदर्य के लिए अच्छा होता हैं। यदि आप ठंडे पानी से नहाए तो त्वचा में निखार आता है और मुंहासे भी दूर होते हैं।