शिल्पा शेट्टी के फिटनेस और डायट सीक्रेट्स ।
Bollywood Actresses Fitness Secrets: बॉलीवुड अभिनेत्री और बिजनेसवूमन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक फिटनेस आइकॉन के तौर पर देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद की जाती हैं। शिल्पा कई सालों से हेल्दी लिविंग और हेल्दी इटिंग (Healthy Eating) के कॉन्सेप्ट को प्रमोट कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां जन्मदिन (Happy Birthday Shilpa Shetty) मना रही हैं। शिल्पा जो अपने योग वीडियोज़ (Shilpa Shetty Yoga Video), हेल्दी रेसिपीज़ और पैरेंटिंग टिप्स (Shilpa Shetty Parenting Tips) के लिए जानी जाती हैं, 2 बच्चों की परवरिश के साथ अपनी आईपीएल टीम (IPL Team) और फिल्मों और रियालिटी शोज़ से जुड़े काम को भी अच्छी तरह पूरा करती हैं। आज जानते हैं कि आखिर कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इतने बिज़ी शेड्यूल में भी खुद को रखती हैं फिट एंड स्लिम। यहां पढ़ें शिल्पा के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन , मलाइका अरोड़ा और काजोल जैसी अभिनेत्रियों के डायट और फिटनेस सीक्रेट्स। (Bollywood Actresses Fitness Secrets in Hindi.)
