Sign In
  • हिंदी

सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे, बस न होने दें ये गलती

Drinking water before brushing: हमारी दिनचर्या की कुछ छोटी-छोटी आदतें हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इस लेख में जानें सुबह ब्रश करने से पहले ही पानी पीने से हमारी सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : March 30, 2023 2:11 PM IST

ब्रश करने से पहले पानी पीना (Drinking Water Before Brush)

Health benefits of drinking water before brushing teeth: हमारी दिनचर्या की बहुत सी ऐसी आदतें होती जो हमारे लिए थोड़ी अटपटी हो सकती हैं, लेकिन उनसे फायदा बहुत होता है। सुबह उठकर ब्रश करना एक अच्छी आदत है और हमें कुछ भी खाने या पीने से पहले ब्रश करने की सलाह दी जाती है। सुबह उठकर ब्रश करने से पहले खाना खाने से कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि रात भर हमारे मुंह में कई रोगाणु बन जाते हैं और वे खाने के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह उठकर ब्रश करने से पहले पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको भी सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करने की आदत है, तो हम आपको इससे जुड़ी कुछ खास बातो के बारे में बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको सुबह उठकर ब्रश करने से पहले पानी पीने से स्वास्थ्य को मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

1. पाचन में सुधार (Improve Digestion)

आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीने से शरीर की पाचन क्रिया तेज हो जाती है। इसका सबसे प्रमुख नियम यह है कि आपको बिस्तर छोड़ते ही सबसे पहले पानी पीना है। इस प्रकार ब्रश करने से पहले भी पानी पीना आपकी पाचन क्रिया को सुधार सकता है। Also Read - Controlling Stress: स्ट्रेस होने पर करें ये 5 सिम्पल काम, मिनटों में भागेगा तनाव

2. इम्यूनिटी में सुधार (Improve Immunity)

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी सुबह उठते ही पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, तो आपको सुबह उठते ही पानी पीने की आदत जरूर डाल लेनी चाहिए। अगर आप पानी को थोड़ा गुनगुना कर लेते हैं, तो यह और ज्यादा फायदेमंद रहता है।

3. सीने में जलन का इलाज (Treat Heartburn)

कुछ लोगों को सुबह के समय सीने में जलन की समस्या होती है या फिर नाश्ता करने के बाद एसिड रिफ्लक्स के लक्षण पैदा होने लगते हैं। सुबह बिस्तर छोड़ते ही एक गिलास पानी पीना इस समस्या के लक्षण को काफी हद तक कम कर सकता है। सुबह के समय न ठंडा और न गर्म सिर्फ सामान्य तापमान के साथ पानी पीएं। Also Read - गर्मियों में बुखार कम करने के 10 तरीके

4. पानी की पूर्ति (Fulfill Water Requirement)

हमारा शरीर रातभर पहले से मौजूद पानी का इस्तेमाल करता है और इसलिए सुबह तक शरीर में पानी की कमी हो जाती है या पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। इसलिए सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना जरूरी होता है, ताकि शरीर में पानी की कमी होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो। खासतौर पर गर्मियों में ऐसा करना बहुत जरूरी है।

इस बात का रखें ध्यान

लेकिन एक बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि रातभर हमारे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया व अन्य रोगाणु तेजी से बढ़ने लगते हैं और सुबह सीधे पानी पीने से वे पेट में जा सकते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले ब्रश करना बहुत ही जरूरी है और फिर ब्रश करने के बाद सुबह तक कुछ न खाएं। ऐसा करने पर आप सुबह के समय बिना किसी परेशानी के पानी पी सकते हैं। Also Read - गर्मियों में ये 8 फूड्स खाकर बढ़ाएं वजन