कीवी या अमरूद क्या है ज्यादा फायदेमंद?
Amrud ke fayde: हमारे देश में फलों की कमी नहीं है और आम, केला, सेब, अंगूर, संतरा, अमरूद, पपीता, लीची व तरबूज जैसे फल आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि कुछ विदेशी फलों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कुछ हेल्थ कॉन्शियस लोग इन विदेशी फलों का सेवन कर रहे हैं और इसके फायदे भी लोगों को गिना रहे हैं। इन विदेशी फलों में कीवी फल का नाम सबसे ऊपर है और आपने भी देखा होगा कि इतना महंगा होने के बावजूद भी खासतौर पर बीमार लोगों को कीवी दिया जाता है। लेकिन क्या सच में कीवी में कुछ खास है जो हमारे देसी फलों में नहीं है? हमारे मन में ऐसे ही सवाल आया कि महंगे मिलने वाले कीवी में ऐसा क्या है, जो हमारे देशी और ठीक-ठाक रेट में मिल जाने वाला अमरूद में नहीं है। वैसे तो ये दोनों ही फल स्वाद और प्रजाति के तौर पर एक-दूसरे से काफी अलग हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम महंगा मिलने के कारण कीवी को ज्यादा फायदेमंद और अमरूद के कम फायदेमंद समझने लग जाएं। अगर आप भी क्या आप भी कीवीको ज्यादा फायदेमंद समझते हैं और अमरूद को कम तो यह लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
