क्या खाने से किडनी में पथरी होती है?
What is the Main Reason for Kidney Stones : आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं, जिसमें किडनी स्टोन काफी कॉमन हो चुका है। किडनी स्टोन होने के कई कारण होते हैं। यह परेशानी न सिर्फ बुजुर्गों बल्कि आज के समय में हर उम्र के लोगों को हो रही है। हमारी किडनी में स्टोन तब होता है, जब शरीर में मिनरल्स और अन्य तत्वों काफी ज्यादा असंतुलित हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों के कारण भी किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। इस विषय की जानकारी के लिए हमने आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से बातचीत की है। आइए जानके हैं किडनी स्टोन किन कारणों से ( Kidney Stone Kaise Banta Hai ) होता है?