सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद खाने के फायदे
Shahad Khane ke Fayde: शहद को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कई रोगों के इलाज में असरदार होते हैं। शहद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शहद को घाव भरने और स्किनकेयर के लिए भी प्रभावी माना जाता है। शहद खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कई रोगों से बचाव होता है। वैसे तो शहद का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। लेकिन, अगर आप रोज सुबह खाली पेट शहद का सेवन करेंगे, तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खाली पेट शहद खाने से क्या फायदे होते हैं?