खाली पेट अदरक का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Ginger Water On An Empty Stomach In Hindi
अधिकतर भारतीय घरों में अदरक का उपयोग किया जाता है। अदरक का उपयोग, दाल-सब्जी से लेकर चाय तक में किया जाता है। अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, अदरक में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन बी6, डाइटरी फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। खासतौर पर सर्दियों में अदरक का सेवन किया जाता है। अदरक की तासीर (Adrak ki Taseer) गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो अदरक का पानी (Ginger Water Benefits in Hindi) भी पी सकते हैं। खाली पेट अदरक का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं।