गर्मियों में अपने साथ क्या रखना चाहिए?
गर्मी का मौसम आते ही व्यक्ति तरह-तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से जूझने लगता है। इसमें बीपी कम होना एक सबसे आम समस्या है। लो बीपी की वजह से चक्कर आने और सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। व्यक्ति को घबराहट और बेचैनी हो सकती है। खासकर, घर से बाहर निकलने पर यह समस्या बेहद आम है। कई लोगों को बस, मेट्रो या ऑफिस में लो बीपी की वजह से चक्कर आ जाते हैं। अगर गर्मी में आपका भी बार-बार बीपी कम हो जाता है, तो अपने साथ कुछ चीजें जरूर रखें, जो बीपी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं गर्मियों में बीपी लो होता है तो बाहर निकलते समय अपने साथ क्या-क्या रखें?
