• हिंदी

घर में जरूर रखें ये पांच सेहतमंद मसाले, नहीं होंगी बीमारियां

भारतीय पारंपरिक मसाले सिर्फ भोजन का स्वाद ही नहीं ब‍ढ़ाते, बल्कि ये कई तरह की स्वास्‍थ्‍य समस्याओं से भी बचाते हैं। ऐसे ही कुछ खास मसाले हैं ये पांच।

Written by Yogita Yadav | Published : September 19, 2019 7:48 PM IST

1/6

Indian-spices

भारतीय भोजन में मसालों की भूमिका बहुत अहम होती है। इन्हीं की मार्फत व्यंघजनों का स्वाबद बढ़ता है। पर ये मसाले सिर्फ स्वा।द ही नहीं बढ़ाते, बल्कि बीमारियों से बचाने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खास भारतीय मसालों के बारे में, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। और कुछ हो न हो, आप इन पांच मसालों को घर में जरूर रखें।

2/6

Turmeric-benefits

हल्दी् - अपने औषधीय गुणों के कारण हल्दी बहुत खास मानी जाती है। इसे एंटीबैक्टीरियल गुणो से लैस माना जाता है। इसके सेवन से मौसमी संक्रमण से बचने में मदद मिलती है। अगर आप वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, तब भी आपको अपनी डाइट में हर रोज हल्दी शामिल करनी चाहिए।  Also Read - केरल में फैला चिकनपॉक्स, 6 हजार मामले आए सामने, बच्चों को चिकनपॉक्स से सुरक्षित रखने के लिए जरूर अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स

3/6

Zeera-benefits

जीरा – जीरा की तासीर ठंडी होती है। यह मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत खास माना जाता है। किसी भी सब्जी– या रायते में जीरा का तड़का स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर हाजमे को भी दुरूस्त रखता है।

4/6

Red-chili

लाल मिर्च – तीखी मिर्च स्वा‍द तो बढ़ाती ही है, यह आपका वजन भी कंट्रोल करती है। लाल मिर्च में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है। जो वेट कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपकी भूख नहीं खुल रही है तब भी लाल मिर्च का सेवन मददगार हो सकता है।  Also Read - चेहरे और हाथ-पैरों के सफेद दाग से छुटकारा दिलाए हल्दी, दिन में 1 बार इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

5/6

Ajwain-benefits

अजवायन – अगर कभी भी आपके पेट में दर्द हो तो थोड़ी सी अजवायन फांक लेनी चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी तुरंत आराम मिलता है। अरबी या आलू जैसी सब्जियों में अजवायन का छौंक लगाने से वात की समस्या नहीं होती।

6/6

Saunf-benefits

सौंफ – सौंफ को मीठे मसालों में शुमार किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। इसलिए इसे अचार या सब्जी के अलावा मीठे व्यंजनों जैसे मालपुआ आदि में भी डाला जाता है। सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ का पाउडर इस्तेमाल करें। सौंफ भी वजन बढ़ने से रोकती है।  Also Read - विटामिन बी12 की कमी होने पर पुरुषों के शरीर में दिखने लगते हैं ये 9 लक्षण, तुरंत कराएं अपनी जांच