बालो के लिए कलौंजी
कलौंजी के बीज सेहत के लिए कई गुणों से भरपूर हैं। कलौंजी एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जिसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। कलौंजी के उपयोग से कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है और दिल को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके अलावा कलौंजी के एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और इनके कारण होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। पर ये तो थी सेहत की बात। लेकिन कलौंजी स्किन और बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बात अगर सिर्फ बालों की करें तो आप कलौंजी के बीजों का कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
