सर्दियों में रोज 5-6 काजू खाने के फायदे
Kaju Khane ke Fayde Kya Hai: सर्दियां शुरू होते ही मेरे दादा जी ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शुरू कर देते थे। उनका सबसे फेवरेट ड्राई फ्रूट था- काजू। उन्हें काजू का स्वाद काफी पसंद था और वह सर्दियों में खूब काजू खाया करते थे। काजू खाने के बाद वह ऊर्जावान और ताकतवर महसूस करते थे। काजू खाने से उन्हें ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती थी। इसलिए वह घर के अन्य सदस्यों को भी काजू खाने की सलाह देते थे। मैं और मेरा भाई हमेशा काजू खाने में आनाकानी किया करते थे। लेकिन, आज जब मैं एक हेल्थ राइटर के तौर पर कार्यरत हूं, तो मुझे काजू का महत्व पता चला है। अब मैंने भी अपनी डाइट में काजू शामिल कर लिए हैं। मैं रोज सुबह उठकर सबसे पहले कुछ ड्राई फ्रूट्स खाती हूं, जिसमें काजू भी होते हैं। काजू विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसलिए आपको भी अपनी रोज की डाइट में 5-6 काजू जरूर शामिल करने चाहिए। आइए, एवरब्लूम की फाउंडर और क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया मेहता से जानते हैं सर्दियों में रोजाना काजू खाने के फायदे (Sardiyo me Roj Kaju Khane ke Fayde)-