कब्ज की परेशानी कैसे दूर करें?
Natural drinks for constipation: पेट फूलना, गैस बनना, कब्ज बनना या पेट में खाने के तुरंत बाद दर्द होना या फिर टॉयलेट जाने की इच्छा होना ये सभी पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं। जो वैसे तो बहुत आम दिखती हैं, लेकिन अगर इन समस्याओं से निजात ना पाया जाए, तो ये ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करती हैं। खैर, यहां हम आपको कुछ ऐसी घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट के लिए बहुत अच्छी होती हैं। ये ड्रिंक्स आप रोजाना पी सकते हैं, इनसे फायदे तो बहुत होते हैं और साइड इफेक्ट्स कुछ भी नहीं। ये ड्रिंक्स जल्दी ठीक करने के बजाय पाचन को सपोर्ट करने पर ध्यान देती हैं। दरअसल, इंडियन फूड्स में मसाले की भरमार होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हो सकते हैं। दरअसल, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनमें गरम मसाला सूट नहीं करता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ज्यादा गरम मसाले से बनी सब्जी खा ले, तो उसे गैस या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। खैर, यहां हम आपको भारतीय रसोई में पाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजों से बनी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पेट की समस्याओं को दूर करने में कारगर होती है।