hamburger icon
A
Read in English

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग

Kaan me Mail Jamna | आपने भी लोगों को अक्सर कान में बार-बार खुजली करते देखा होगा जो कि कान में मैल जमने का एक संकेत हो सकता है और इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कई समस्याएं हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 1, 2025, 5:52 PM

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon1/6

कान में मैल जमने से क्या बीमारी हो सकती है

Kaan me Mail Jamne se Kya Hoga: कान और उसकी साफ-सफाई पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते, जिससे कान में मैल यानी ईयर वैक्स जमा हो जाता है। ईयर वैक्स को बाहरी धूल, गंदगी और कीटाणुओं से बचाने का प्राकृतिक तरीका है, लेकिन जब यह अत्यधिक मात्रा में जमा हो जाता है तो कान बंद होने लगता है। इससे सुनने में कमी, खुजली, दर्द और असहजता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और आपके सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि कान के अंदर मैल जमना सामान्य समस्या जरूर है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरा बन सकता है। तो आइए आज जानते हैं कि ईयर वैक्स जमा होने से आपको क्या-क्या समस्या हो सकती हैं।

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon2/6

एलर्जी

कान में मैल जमा होने से वहां की त्वचा पर जलन और खुजली हो सकती है, जिससे एलर्जी जैसी समस्या हो जाती है। यह एलर्जी कान की त्वचा को प्रभावित करती है और कभी-कभी कान के आसपास लाल चकत्ते या सूजन पैदा करती है। Also Read - क्या Soy Protein से पुरुषों में एस्ट्रोजन बढ़ जाता है? क्या जिम जाने वाले पुरुषों का डरना सही है?

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon3/6

इन्फेक्शन

जब कान के अंदर मैल जमा रहता है, तो यह बैक्टीरिया और फंगस के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। इससे कान में संक्रमण हो सकता है, जो दर्द, सूजन और जलन का कारण बनता है। कान में संक्रमण ठीक न होने पर यह गंभीर समस्या में बदल सकता है।

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon4/6

कान में दर्द

अधिक मात्रा में जमा हुआ मैल कान के अंदर दबाव बढ़ाता है, जिससे तेज दर्द होने लगता है। यह दर्द कान के बाहर और आसपास की हड्डियों तक भी फैल सकता है, जिससे व्यक्ति असहज महसूस करता है और बार-बार आपका ध्यान कान के दर्द पर जाता है। Also Read - 2 मिनट का Breast Self-Check बचा सकता है आपकी जिंदगी? डॉक्टर से जानें कैसे करें चेक

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon5/6

कम सुनाई देना

कान के अंदर मैल जम जाने से आवाज ठीक से कान तक नहीं पहुंच पाती, जिससे सुनने की क्षमता कम हो जाती है। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और अगर समय पर इलाज न हो तो सुनने की परेशानी गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए समय से इस परेशानी से निजात पाना जरूरी है।

कान के अंदर मैल जमने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं लोग photo icon6/6

कान से द्रव बहना

कान में मैल और संक्रमण की वजह से कभी-कभी कान से पीला या गंदा द्रव बहने लगता है। यह गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ताकि समय रहते सही इलाज मिल सके। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - बार-बार मिसकैरिज होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? कौन सी जांच करानी चाहिए?