जीरा, अजवाइन और हींग का पानी पीने के फायदे
हमारे किचन में कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। इन मसालों में जीरा, अजवाइन और हींग भी शामिल है। इन मसालों का मिश्रण आपके पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा यह जीवनशैली में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने में असरदार हो सकता है। इस लेख में हम आपको जीरा, अजवाइन और हींग के पानी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस पानी को बनाने की रेसिपी-