Janmashtami Makhan Mishri Benefits: बाल गोपाल को अति प्रिय है माखन-मिश्री, जानें इसके 5 जबरदस्‍त फायदे

क्या आप माखन-मिश्री खाने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज जन्माष्टमी के मौके पर जानते हैं माखन और मिश्री खाने के (Janmashtami 2021) फायदे-

Written by Kishori Mishra | Updated : August 30, 2021 1:50 PM IST

1/6

माखन-मिश्री के फायदे

जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भक्त श्री कृष्ण की नटखट लीलाओं को याद करते हैं। श्री कृष्ण उत्सव पर बाल गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है। माखन और मिश्री श्री कृष्ण को अति प्रिय हैं। अगर आप भी भगवान श्री कृष्ण की तरह रोजाना माखन और मिश्री का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को भी ढेरों फायदे होंगे। भारतीय रसोई में मक्खन बहुत ही अधिक बनाया जाता है।  काफी लंबे अरसे से लोग अपने घरों में मलाई से क्रीमी मक्खन निकालते हैं। बाजार की तुलना में ये मक्खन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके साथ ही मिश्री का सेवन भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।आइए इस जन्माष्टमी जानते हैं माखन और मिश्री खाने के क्या फायदे होते हैं-

2/6

पाचन के लिए है बेहतर

पेट के लिए मिश्री बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप खाने के 10 मिनट बाद थोड़ी सी मिश्री का सेवन करते हैं, तो यह आपके पाचनतंत्र को बेहतर करने में आपकी मदद करती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

चेहरे पर लाएं प्राकृतिक निखार

अगर आप माखन और मिश्री को एक साथ मिलाकर फैसपैक की तरह अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपका चेहरा तुरंत ग्लो करने लगेगा। सप्ताह में करीब दो बार इस प्रयोग से आपके चेहरे पर निखार आएगी।

4/6

जोड़ों को रखता है स्वस्थ

घर पर तैयार मक्खन का सेवन करने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। इस मक्खन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की प्रचूरता होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में आपकी मदद करता है। इसका सेवन करने से हड्डी के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। माखन-मिश्री का सेवन एक साथ करने से जोड़ (Joints) काफी लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

दिमागी विकास को देता है बढ़ावा

रोजाना अपने बच्चों को माखन और मिश्री का सेवन कराएं। ऐसा करने से उनका दिमागी विकास काफी बेहतर होगा। इसके साथ ही उनकी लंबाई भी काफी बढ़ेगी। पुराने समय में मांएं अपने छोटे बच्चों को माखन-मिश्री खिलाती थीं. ताकि उनकी बुद्धि तीव्र हो सके और याददाश्त क्षमता बढ़े।

6/6

बढ़ाता है आंखों की रोशनी

मक्खन में विटामिन बी- कैरोटिन की प्रचूरता होती है, जो आंखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप मक्खन और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आपके आंखों की रोशनी काफी तेज होगी। छोटे बच्चों को मक्खन-मिश्री खिलाने से उन्हें कभी भी चश्मा नहीं चढ़ेगा। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं