200 पार पहुंच गया था मेरी मामी का ब्लड शुगर लेवल
High Blood Sugar Level: डायबिटीज एक आम समस्या है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, इसलिए इसके रोगियों को हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति का खाली पेट नॉर्मल शुगर लेवल 70-100 mg/dL होना चाहिए। वहीं, खाना खाने के 2 घंटे बाद शुगर लेवल 140 mg/dL से नीचे होना चाहिए। लेकिन, पिछले साल मेरी मामी का ब्लड शुगर लेवल 200 पार पहुंच गया था। ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से वह हर वक्त थका हुआ महसूस करती थी और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगी थीं। ऐसे में उन्होंने डॉक्टर को दिखाया, साथ ही कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे भी आजमाए। इसमें से एक था, जामुन के बीजों का पाउडर। डायबिटीज का निदान होने पर उन्होंने जामुन के बीजों का पाउडर लेना शुरू कर दिया। इससे 2-3 महीने में ही उनका ब्लड शुगर लेवल काफी कम होने लगा। अब उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में ही रहता है। हालांकि, वह हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को भी फॉलो कर रही हैं। आइए, विश्व डायबिटीज दिवस (हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है) के मौके पर रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं क्या वाकई जामुन के बीजों का पाउडर डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है?