डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट फल कौन-सा है?
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। शरीर में इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है, तब ऐसा होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जंबोलिन और जंबोसिन जैसे तत्व स्टार्च को शुगर में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। यह शुगर लेवल को कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित रखता है।