गुड़ और सौंफ खाने के फायदे
Benefits Of Jaggery And Fennel Seeds: गुड़ और सौंफ, दोनों सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अपने अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद गुड़ और सौंफ खाते देखा होगा। दरअसल, इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गुड़ और सौंफ में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर खून को साफ करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं गुड़ और सौंफ खाने के फायदों के बारे में विस्तार से -