Advertisement

आंखों से बिना वजह पानी आने के पीछे हो सकती है ये वजह, इन तरीकों से करें इसका इलाज

Itchy Watery Eyes : आंखों से पानी आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और इस परेशानी को कम करने के घरेलू उपाय?

Written By Kishori Mishra
Updated : August 24, 2023 4:53 PM IST

आंखों से पानी आने की परेशानी कैसे करें दूर?

Itchy Watery Eyes : आंखें हमारे शरीर का काफी ज्यादा सेंसटिव हिस्सा होती हैं। ऐसे में हमें इसकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। कभी-कभी आंखों में छोटो-मोटे कण चले जाते हैं, तो इसकी वजह से आंखों से पानी निकलने लगता है। साथ ही कई बार जलन और दर्द की भी शिकायत होती हैं, लेकिन कुछ लोगों की आंखों से कभी-कभी बिना वजह भी आंसू आने लगते हैं। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं?

आंखों से पानी आने के कारण - Causes of watery eyes

आंखों से बिना वजह पानी आने का कारण बैक्टीरिया या फिर महीन कण (watery eyes reason) होते हैं, इसके अलावा आंखों की ड्राईनेस, टियर डक्स ब्लॉक होना, एलर्जी, कॉर्निया का फैलने जैसे कारण हो सकते हैं। इन स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। हालांकि, अगर सामान्य कारणों से आंखों से आंसू आ रहे हैं, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

कच्‍चा आलू आंखों से पानी आने की समस्या से दिलाए राहत - Raw Potato

आंखों से पानी आने की परेशानी को दूर करने के लिए आप कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कच्चा आलू लें, इसे स्लाइस में काट लें। अब इस स्लाइस को आंखों पर रखें और कुछ समय के लिए आराम करें। दिन में दो से तीन बार इस प्रक्रिया को दोहराने से आंखों से पानी आने की समस्या कम की जा सकती है।

Advertisement

त्र‍िफला है फायदेमंद - Triphala

आंखों से पानी आने की समस्या से राहत पाने के लिए आप त्रिफला का इस्तेमाल करें। त्रिफला का इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी लें, इसमें सूखे धन‍िया के बीज और त्रिफला डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इस पानी से अपनी आंखों को धोएं। इससे आंखों से पानी आने की समस्या कम हो सकती है।

गर्म पानी से करें आंखों की सिकाई - Hot Water

आंखों में जलन या खुजली की समस्या होने पर या किसी कारण से आंखों से पानी आने पर आप गर्म पानी से आंखों की सिंकाई करें। इसके लिए एक मग में गर्म पानी लें, इसमें थोड़ा सा नमक मिक्स करें। इसके बाद इसमें सूती कपड़ा डालकर इसे निचोड़ लें। अब इससे आंखों की सिंकाई करें। इससे आंखों की परेशानी कम की जा सकती है।

बर्फ का करें इस्तेमाल - Use Ice

सामान्य कारणों से अगर आंखों से पानी आ रहा है, तो ऐसी स्थिति में आप आंखों की बर्फ से सिंकाई करें। इसके लिए एक बर्फ का टुकड़ा लें, इसे सूती कपड़े में बांधकर सीधे आंखों पर सिंकाई करें। सुबह-शाम इस तरीके से आंखों की सिंकाई करने से आंखों से पानी आना बंद हो सकता है।