आंखों से पानी आने की परेशानी कैसे करें दूर?
Itchy Watery Eyes : आंखें हमारे शरीर का काफी ज्यादा सेंसटिव हिस्सा होती हैं। ऐसे में हमें इसकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। कभी-कभी आंखों में छोटो-मोटे कण चले जाते हैं, तो इसकी वजह से आंखों से पानी निकलने लगता है। साथ ही कई बार जलन और दर्द की भी शिकायत होती हैं, लेकिन कुछ लोगों की आंखों से कभी-कभी बिना वजह भी आंसू आने लगते हैं। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं?