क्या सर्दियों में चेहरे पर कच्चा दूध लगाना सही है?

Chehre Par Milk Ke Uses: आप में से कई लोग गर्मियों में अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगा रहे होंगे। और अब सर्दियों में भी लगाने की सोच रहे होंगे। लेकिन क्या यह सही है? आइए विस्तार से जानते हैं।

Written by Vidya Sharma | Published : December 18, 2025 12:26 PM IST

1/6

चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल

Face Par Milk Ya Milk Product Use Karne Ke Fayde: मौसम बदलते रहते हैं, लेकिन हमारी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने की चाहत कभी खत्म नहीं होती है। भला हो भी क्यों, जिस तरह शरीर के अंदर के अंगों का हेल्दी रहना जरूरी है। उसी तरह स्किन को भी स्वस्थ रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। जिसके लिए कई महिलाएं अपने चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो स्किन पर कच्चे दूध का इस्तेमाल फायदेमंद होता है, लेकिन क्या सर्दियों में भी इसे चेहरे पर लगाना चाहिए? क्या यह सही है? आइए आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं।

2/6

स्टडी में बताए गए कच्चे दूध के गुण

वैसे तो पुराने समय से ही चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल होता आ रहा है। लेकिन अगर हम नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की दूध के गुणों पर आधारित स्टडी की बात करें, तो उसमें बताया गया है कि 'दूध और कोलोस्ट्रम में हाई बायोलॉजिकल पोटेंशियल होते हैं। साथ ही यह अपनी प्राकृतिक उत्पत्ति और नॉन-टॉक्सिसिटी की वजह से कॉस्मेटिक और डर्मेटोलॉजी में कई तरह से उपयोग की जाती है।' Also Read - बच्चों में ये 5 लक्षण हो सकते हैं ल्यूकेमिया(Blood Cancer) का संकेत, तुरंत भागे डॉक्टर के पास

3/6

नेचुरल मिल्क प्रोडक्ट में कौन से गुण होते हैं?

स्टडी के अनुसार 'ये नेचुरल प्रोडक्ट्स विशेष रूप से कैसिइन, β-लैक्टो ग्लोबुलिन, α-लैक्टलबुमिन, लैक्टोफेरिन, इम्युनोग्लोबुलिन, लैक्टो परोक्सीडेज, लाइसोजाइम और ग्रोथ फैक्टर जैसे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनमें कई तरह के एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायरल, एंटी कैंसर, एंटीऑक्सीडेंट, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण आदि होते हैं।' यानी कि दूध में इतने सारे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं।

4/6

मिल्क या मिल्क प्रोडक्ट फेस पर लगाने से क्या होता है?

स्टडी के अनुसार 'पुराने घावों के उपचार को बढ़ावा देने, टिशू रीजनेरेशन को तेज करने और एक्ने वुल्गैरिस या प्लाक सोरायसिस के ट्रीटमेंट के लिए त्वचा संबंधी रोगों के उपचार में दूध उत्पादों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इन्हें तेजी से एक्टिव इंग्रेडिएंट्स के रूप में भी माना जाता है जो मुंहासे के घावों और ब्लैकहेड्स की संख्या को कम करके, सीबम सीक्रेशन को कंट्रोल करके, इंफ्लेमेशन रिलेटेड चेंजेस को सुधारता है। साथ ही मॉइस्चराइजिंग, प्रोटेक्टिव, टोनिंग, स्मूथिंग, एंटी इरिटेशन, वाइटनिंग, सूदिंग और एंटी एजिंग इफेक्ट्स के माध्यम से त्वचा की स्थिति में सुधार कर सकते हैं।' Also Read - क्या होते हैं लीडलेस पेसमेकर, कब पड़ती है इनकी जरूरत? दिल के मरीजों का जानना है जरूरी

5/6

तो क्या सर्दियों में चेहरे पर दूध लगा सकते हैं?

जी हां, आप अपने चेहरे पर दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को कई तरीकों से हील करने में मदद करते हैं। साथ ही दूध में फैट के कारण उसमें चिकनाई होती है, जो सर्दियों में त्वचा की ड्राईनेस को दूर करने, हील करने और लंबे समय तक नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।

6/6

चेहरे पर दूध का उपयोग कैसे करें?

आप रात को सोने से पहले 3 कॉटन पैड लें। पहले एक कॉटन पैड को गुलाब जल से गीला करें और उससे अपने चेहरे की गंदगी को साफ कर लें। इसके बाद आप सूखे कॉटन पैड से चेहरे को साफ कर लें। अब आखिरी कॉटन पैड को दूध में भिगोएं और उसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो गर्दन पर भी लगा सकते हैं। अगले दिन सुबह फेस वॉश कर लें। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?