hamburger icon
A
Read in English

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें?

हमारी स्किन को सच में मॉइश्चराइजर की जरूरत है या नहीं और हर स्किन टाइप के लिए किस तरह के मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है? अगर आपके भी मन में ऐसे ही सवाल हैं तो आइए जानते हैं आपकी त्वचा के लिए क्या बेस्ट है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: July 15, 2026, 9:47 AM

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon1/6

स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर

जिस प्रकार हमारे शरीर के अंदर हार्ट, किडनी और लिवर जैसे जरूरी अंग हैं, उसी प्रकार स्किन भी हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है। खास बात यह है कि स्किन हमारे शरीर मुख्य अंग है, जो बाहरी वातावरण के संपर्क में आता है, जैसे धूल-मिट्टी या सर्दी-गर्मी आदि। हालांकि, आजकल लोग अपने लाइफस्टाइल अपग्रेड करने के साथ-साथ अपनी स्किन का भी ध्यान रख रहे हैं। इसलिए आज के समय में मॉइश्चराइजर एक बेहद जरूरी स्किन केयर प्रोडक्ट बन चुका है। मॉश्चराइजर स्किनकेयर में यूज होने वाला एक जरूरी प्रोडक्ट है जो हमारी स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। मॉइश्चराइजर धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन से हमारी स्किन को बचाता है। साथ ही ये हमारी स्किन को ड्राई और रूखा होने से भी बचाता है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता हैं।

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon2/6

क्या ऑयली स्किन में मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहिए?

यह भी देखा गया है कि अक्सर लोग कहते हैं कि जिन की स्किन जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है, उन्हें मॉश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जबकि यह सिर्फ एक मिथ है, क्योंकि ऑयली स्किन में को भी हाइड्रेटेड रखना जरूरी है ताकि वो फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। इसलिए अगर आपको कोई यह कहे कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन और ज्यादा ऑयली हो जाएगी तो यह सच नहीं है और ऐसा सिर्फ तब होगा जब आप गलत मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। Also Read - हाई बीपी को Silent Killer क्यों कहा जाता है? जानें इसके शुरुआती लक्षण

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon3/6

अलग-अलग स्किन टाइप के लिए मॉइश्चराइजर

हर किसी की शारीरिक प्रकृति एक दूसरे से अलग होने के कारण जरूरी नहीं है कि एक ही मॉइश्चराइजर सबके काम आ जाए। इसलिए अलग-अलग स्किन टाइप के लिए मॉइश्चराइजर अलग-अलग होते है। ए.जी ऑर्गेनिका के फाउंडर और डायरेक्टर मि. अर्पित गुप्ता ने बताया कि ऑयली स्किन वाले लोगों को हल्के और जल्दी स्किन में मिलने वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए जो ऑयल फ्री यानी नॉन-कॉमेडोजेनिक होते हैं जैसे हाइलारोनिक एसिड या एलोवेरा वाले मॉइश्चराइजर आदि।

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon4/6

ड्राई स्किन वालों के लिए सही मॉइश्चराइजर

वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो उसके लिए आपको अलग तरह के मॉइश्चराइजर्स की जरूरत पड़ती है। ड्राई स्किन वालों को अक्सर क्रीम बेस्ड मॉइस्चरइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई स्किन को ज्यादा मॉइश्चर और न्यूट्रिएट्स की जरूरत होती है और क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर्स को उसी तरीके से डिजाइन किया गया होता है। Also Read - Gen Z आयुर्वेदिक ब्यूटी तरीकों को क्यों अपना रहा है? एक्सपर्ट से जानें

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon5/6

कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए मॉइश्चराइजर

पहले कॉम्बिनेशन स्किन को समझें यानी वह स्किन जिनकी त्वचा के कुछ हिस्से ज्यादा ऑयली होते हैं और कुछ हिस्से की स्किन ज्यादा ड्राई होती है। ऐसे स्किन टाइप के लिए हल्के या जेल क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर यूज करने की सलाह दी जाती है, ताकि स्किन का pH बैलेंस्ड रहे और न ज्यादा ड्राई व ऑयली रहे।

क्या हर किसी के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है? जानें किस स्किन टाइप के लिए कैसा प्रोडक्ट चुनें? photo icon6/6

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सही मॉइश्चराइजर

जिन लोगों की स्किन ज्यादा सेंसिटिव होती है जैसे किसी आम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने पर जलन, खुजली या पिंपल आने लगना आदि। ऐसे स्किन टाइप के लिए अलग तरह के मॉइश्चराइजर की जरूरत पड़ती है जिनमें आमतौर पर फ्रैगनेंस फ्री और नेचुरल मॉइश्चराइजर यूज करने चाहिए जो उनकी स्किन को ठंडा और अच्छा महसूस करवाए। सेंसिटिव स्किन भी अलग-अलग तरह की हो सकती है, जिसमें स्किन कुछ खास तत्व से एलर्जिक हो सकती है। डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल स्किन के अनुसार सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने के बारे में बताना है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 18वां दिन, जानिए बिना खाना खाए एक व्यक्ति कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है?