सूर्य ग्रहण और आपका स्वास्थ्य
Solar Eclipse Affect Humans: सूरज की रोशनी यानी धूप हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है और बचपन से ही हम यह सीखते आए हैं कि धूप से हमें विटामिन डी मिलता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय संस्कृति में सूर्य को हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी हिस्सा माना जाता है और इसे साइंस भी मानता है। भारत में छोटे बच्चों को सुबह की ताजी धूप देने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ धारणाएं भी हैं, जिनके बारे में सही जानकारियों को होना जरूरी है। सूर्य ग्रहण के दौरान कई लोग अपने व अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर हो जाते हैं और कोशिश करते हैं कि वे सूर्य ग्रहण या उसकी धूप के संपर्क में न आएं। कुछ लोगों को मानना है कि सूर्य ग्रहण की धूप स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इस बारे में सही जानकारी का होना जरूरी है।