सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कितना सही है?
सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म या गुनगुने पानी से नहाते हैं। लेकिन, इस मौसम में कुछ लोग ठंडे पानी से नहाना भी पसंद करते हैं। ठंडे पानी और गर्म पानी से नहाने वाले लोगों में एक जंग छिड़ी रहती है। कोई कहता है सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सही होता है, तो कोई कहता है सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए। यानी सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। अक्सर दावा किया जाता है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इससे शरीर ज्यादा एक्टिव फील करता है। लेकिन, क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी-इंटरनल मेडिसिन के डॉ. राकेश पंडित से जानते हैं इसके बारे में-