सर्दियों में एक दिन छोड़कर नहाना भी है फायदे, इसके फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Kya Roz Nahana Jaruri Hai: सर्दियों में अगर आपका भी नहाने का मन नहीं करता है, तो बता दें कि एक दिन छोड़ कर नहाना भी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन यह किसके लिए फायदेमंद है और ऐसे में क्या करना होगा, इस बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Updated : December 29, 2025 4:21 PM IST

1/6

क्या सर्दियों में रोज नहाना जरूरी है?

Roj Nahane ke Nuksan: सर्दियों के मौसम में लोगों को जितना डर नहाने से लगता है, शायद किसी और चीज से इतना डर नहीं लगता होगा। सुबह-सुबह जब आप कंबल में होते हैं और आपको कोई नहाने के लिए बोल दें तो कंबल के अंदर ही आपको ठंड चढ़ जाती है। ऐसे में मन में सवाल जरूर आता है कि सर्दियों में रोज नहाना जरूरी है क्या? लेकिन शायद इसका कभी हमें जवाब मिल नहीं पाता है। लेकिन, अब आपको इसका भी जवाब मिल सकता है। इस बात का जवाब कुछ ऐसा हो सकता है, जिसे जानकर आपको भी क्या पता अच्छा लगे। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें रोज सर्दियों की सुबह नहाने में आलस आता है, उनके लिए तो यह खास जवाब बना ही है। क्योंकि इस लेख में रोज न नहाने के क्या फायदे हो सकते हैं और क्या आप भी कोई दिन बीच में शॉवर स्किप कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में एक दिन छोड़कर नहाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

2/6

एक दिन छोड़कर नहाने के फायदे

स्किन हेल्थ एक्सपर्ट्स आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई बार एक दिन छोड़कर नहाने की सलाह देते हैं। सर्दियों में स्किन बहुत ड्राई हो जाती है और रोज नहाना उसे और ज्यादा ड्राई बनता है। इसलिए अगर आप अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाना चाहते हैं, तो आप भी एक दिन छोड़कर नहा सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को रोज नहाने में आलस आता है, उनके लिए यह शायद यह अच्छा विकल्प हो सकता है। Also Read - जब क्रिकेटर रिचा घोष की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर, जीता World Cup, लेकिन क्या फ्रैक्चर इग्नोर करना सही है?

3/6

सर्दियों में रोज नहाने के नुकसान

जी हाँ, आपने सही सुना है ठंड के दिनों में रोज नहाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं और ये नुकसान आपके बालों व त्वचा को होते हैं। ठंड में कुछ तो स्किन वैसे ही ड्राई हो जाती है और ऊपर से गर्म पानी से नहाने से स्किन का नेचुरल मॉइस्चर और ज्यादा खराब हो जाता है। खासतौर पर जिन्हें पहले से ही ड्राई स्किन की दिक्कत रहती है, वे अगर चाहें तो एक दिन छोड़कर नहाने का विकल्प ट्राई कर सकते हैं।

4/6

लेकिन ये काम करना जरूरी

अगर आप एक दिन छोड़कर नहाने का तरीका अपनाते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं की अब आपको साफ-सफाई की भी जरूरत नहीं है। आपको अपने शरीर व स्किन को खास साफ-सफाई करने, कपड़े व अंडरगारमेंट बदलने की सलाह दी जाती है। साथ ही जिस दिन आप नहाते हैं, नहाने के बाद आपको अपनी त्वचा पर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जाती है। Also Read - आने वाले साल में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये आदतें, दिल-दिमाग भी रहेंगे तंदुरुस्त

TRENDING NOW

5/6

किन के लिए सही नहीं ये विकल्प

लेकिन कुछ लोगों के लिए एक दिन छोड़कर नहाने का ये तरीका शायद अच्छा विकल्प न बन पाए और उनमें खासतौर पर वे लोग हैं जो वर्कआउट करते हैं या बाहर काम करने जाते हैं। वर्कआउट के बाद शरीर में पसीना आता है, जिसके बाद नहाना जरूरी है और इसी तरह से जो लोग बाहर जाते हैं और धूल-मिट्टी के संपर्क में आते हैं, उनके लिए भी नहाना जरूरी है।

6/6

किन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको भी यह एक अच्छा विकल्प लगता है और आप एक दिन छोड़कर नहाने का विकल्प आपके लिए फायदेमंद सोच रहे हैं, तो भी इसे अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या स्किन हेल्थ एक्सपर्ट्स से इस बारे में परामर्श कर लेना चाहिए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - शराब पीने वालों सावधान! पार्टी की मस्ती बन सकती है कैंसर की वजह, स्टडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा