बादाम खाने का सही तरीका: Right Way To Eat Almonds In Hindi
बादाम खाने का सही तरीका क्या है इस बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। दरअसल, दुनियाभर में ज्यादातर लोग ऐसे हैं और खास कर कि भारतीय घरों में जो बादाम भिगो कर रखने के बाद इसे छील कर खाते हैं। लेकिन क्या ये तरीका सही है? दरअसल, आयुर्वेद की मानें तो बादाम खाने का ये तरीका (Almonds Peeled vs Unpeeled) गलत नहीं है क्योंकि बादाम छिल कर खाना शरीर के पित्त में सुधार करता है तो, वहीं मेडिकल साइंस कहता है कि ये फाइबर और रफेज की मात्रा कम कर देता है।