क्या घर के अंदर की हवा जहरीली है?
Kya Ghar Ke Andar Ki Hawa Jaanleva Hai: लोग एयर पॉल्यूशन की बात कर रहे हैं कि रोड़ में धूल उड़ रही है, गाड़ियां बहुत हो गई हैं जो पर्यावरण की हवा को जहरीला बना रही हैं। ऐसे में अगर आप बाहर के प्रदूषण से बचकर घर में घुस रहे हैं तो आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि घर के अंदर की हवा भी आपकी सांसों को खराब कर रही है व उनके लिए सही नहीं है। जी हां, यह सच है। यहां तक कि बाहर से ज्यादा अंदर की हवा ज्यादा प्रदूषित हो सकती है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इनडोर एयर पॉल्यूशन क्या होता है? और आपके शरीर को कैसे धीरे-धीरे खोखला बनाता जाता है।
