रोजाना सिर्फ 100 ग्राम खा लें ये फल, पानी की तरह बह जाएगी पेट की चर्बी

Is Guava Good for Weight Loss: सर्दियों में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सिर्फ एक फल वो भी सिर्फ 100 ग्राम खाकर अपनी ख्वाहिश को पूरा कर (Amrud khane se Wajan kam hota hai) सकते हैं।

Written by Ashu Kumar Das | Published : November 21, 2025 7:05 AM IST

1/8

कौन सा फल खाने से वजन तेजी से कम होता है?

Is Guava Good for Weight Loss: सर्दियों का मौसम अपने साथ गर्माहट, त्यौहार और स्वादिष्ट पकवान लेकर आता है। लेकिन इन सबके बीच एक चिंता हमेशा बनी रहती है: बढ़ता हुआ वजन। सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, जिससे भूख बढ़ती है। जाहिर सी बात है जब भूख बढ़ेगी तो लोग ज्यादा कैलोरी का सेवन करेंगे। ऐसे में हमें एक ऐसे सुपरफूड की तलाश होती है जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि वजन कम करने में भी मदद करे और हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाएं। इस बार सर्दियों के मौसम में ऐसे ही सुपरफूड की तलाश में जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी कम करे, तो इसका जवाब हमारा देसी फल अमरूद (Guava)।

2/8

क्या अमरूद खाने से वजन कम होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट शिखा सिंह के अनुसार, सर्दियों के मौसम में अगर रोजाना सिर्फ 100 ग्राम अमरूद खाया जाए, तो इससे पेट की चर्बी तेजी से पिघलती है। अमरूद वजन को भी कम करता (Benefits of Guava For Weight Loss) है। 100 ग्राम अमरूद में औसतन 68 कैलोरी होती है। यह अन्य मीठे स्नैक्स या फलों की तुलना में बहुत कम है। जब आप 100 ग्राम चिप्स या बिस्किट खाते हैं, तो आपको 400-500 कैलोरी मिलती हैं, जबकि अमरूद आपको जरूरी पोषक तत्वों के साथ सिर्फ 68 कैलोरी देता है। इसलिए हम ये कह सकते हैं कि अमरूद खाने से पेट की चर्बी पिघलती है और वजन भी कम होता है। Also Read - 40 रुपये के इस फल में ब्लड शुगर करें कंट्रोल, इन 6 परेशानियों से भी मिलेगा आराम

3/8

अमरूद में पाया जाता है हाई फाइबर

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अमरूद का सबसे बड़ा वजन घटाने वाला गुण है उसका हाई डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber)। 100 ग्राम अमरूद में लगभग 5.4 ग्राम फाइबर होता है। हाई फाइबर युक्त फूड खाने से पेट भरे होने का एहसास (Satiety)। इससे आप बार-बार अनहेल्दी स्नैक्स या ओवरईटिंग (Overeating) से बचते हैं। जब ओवरईटिंग नहीं होती है तो पेट के आसपास की चर्बी को शरीर एनर्जी में  बदलकर वजन घटाने में मदद करता है।

4/8

मेटाबॉलिज्म बढ़ाए

सर्दियों में भारी भोजन और कम पानी पीने से अक्सर कब्ज (Constipation) की समस्या होती है। अमरूद का फाइबर पाचन क्रिया को एक्टिव रखता है, कब्ज को रोकता है और मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो शरीर आराम की स्थिति में भी अधिक कैलोरी बर्न करता है, जो वजन कम करने की प्रक्रिया तेज होती है। Also Read - लाल और सफेद में कौन सा अमरूद है ज्यादा फायदेमेंद?

5/8

विटामिन सी का अच्छा सोर्स

अमरूद विटामिन C का सबसे अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम अमरूद में लगभग 228 मिलीग्राम विटामिन C होता है, जो संतरे से चार गुना अधिक है। सर्दियों में खांसी, जुकाम और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। जब आपका शरीर स्वस्थ होता है, तो वह वजन घटाने की प्रक्रिया तेज होती है।

6/8

शरीर को डिटॉक्स करता है

अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की मात्रा शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। सर्दियों में हम अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। अमरूद शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पेट फूलना (Bloating) कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है। Also Read - भुना हुआ अमरूद खाने से सालों पुरानी खांसी हो जाएगी दूर, इन 5 परेशानियों से भी मिलेगा छुटकारा

7/8

भूख को कंट्रोल करता है

डाइटिशियन का कहना है कि अमरूद के एंटीऑक्सीडेंट गुण और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व तनाव (Stress) को कम करने में मदद कर सकते हैं। तनाव हार्मोन (जैसे कोर्टिसोल) वजन बढ़ाने से जुड़े होते हैं, खासकर पेट के आसपास। अमरूद खाने से इमोशनल ईटिंग (Emotional Eating) को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इमोशनल ईटिंग के कारण वजन और पेट की चर्बी बढ़ना सामान्य बात है। ऐसे में अमरूद खाने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

8/8

वजन घटाने के लिए अमरूद कब खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि वजन घटाने के लिए रोजाना सिर्फ 100 ग्राम अमरूद खाना काफी नहीं है, बल्कि अमरूद को सही समय पर खाना भी जरूरी है। वजन घटाने के लिए अमरूद को हमेशा दोपहर के खाने से पहले खाना चाहिए। दोपहर के भोजन से लगभग 30-60 मिनट पहले 100 ग्राम अमरूद खाने से आपकी भूख कंट्रोल में रहती है। नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर को बूस्ट करने के लिए आप इसे ओट्स या दही के साथ शामिल कर सकते हैं। Also Read - क्या डायबिटीज में खाना चाहिए अमरूद, जानिए ब्लड शुगर लेवल पर क्या असर डालता है यह मीठा फल