तरबूज का सफेद हिस्सा
Tarbooj ka Safed Hissa Khane ke Fayde: गर्मियों का मौसम आ गया है, जिसमें खाने की चीजों से ज्यादा पेय पदार्थों पर लोग ज्यादा ध्यान देने लगेंगे। गर्मियों का मौसम तरबूज का मौसम होता है और फ्रिज में रखा ठंडा तरबूज काटकर खाने में जो मजा आता है, उसके आगे गर्मियों की लू भी फेल हो जाती है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे तरबूज पसंद न हो, लाल रंग का रसीला तरबूज सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि तरबूज का लाल हिस्सा जितना हेल्दी होती है, सफेद हिस्सा भी उतना ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है। जबकि ज्यादातर लोग तरबूज के इस सफेद हिस्से को छिलके के साथ बिना खाए ही छोड़ देते हैं। इस लेख में हम आपको तरबूज के इसी सफेद हिस्से और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में कुछ खास जानकारी देंगे।
