क्या सर्दियों में बेसन लगाना सही है?
Is Besan Good for Skin in Winter: यूपी, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों ने ठंडक दस्तक दे दी है। सर्दियों में ठंडी हवाओं और सूखेपन के कारण हमारी त्वचा अपनी नमी खो देती है। सर्दियों में रूखी, बेजान त्वचा से राहत पाने के लिए लोग मॉइस्चराइजर, क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐस में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में चेहरे पर बेसन लगाना सही है? क्या बेसन त्वचा को और ज्यादा रूखा नहीं बना देता? आइए जानते हैं इन सवालों का जवाब दिल्ली की एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मोटॉलिजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से।