hamburger icon
A
Read in English

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच

Artificial Rain Health Side Effects: दिल्ली में बहुत ही ज्यादा पॉल्यूशन बढ़ गया और बारिश है कि होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन की जाने वाली है। आइए जानते हैं इसका सेहत पर क्या असर हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 31, 2025, 10:30 AM

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon1/6

दिल्ली और उसका पॉल्यूशन

Artificial Rain Ke Kya Nuksan Hain: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के बीच सरकार ने इस बार एक नया प्रयोग शुरू किया है - Artificial Rain, यानी कृत्रिम वर्षा। इसका उद्देश्य साफ़ है, हवा में जमा जहरीले कणों को नीचे बैठना ताकि लोगों को सांस लेने में राहत मिल सके। लेकिन जैसे ही यह खबर आई, लोगों के मन में एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ, क्या यह कृत्रिम बारिश सेहत के लिए सुरक्षित है या इसमें भी कोई खतरा छिपा है? आइए जानते हैं डॉक्टरों की नज़र से पूरा सच।

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon2/6

आखिर क्या है Artificial Rain?

कृत्रिम वर्षा, जिसे Cloud Seeding कहा जाता है, एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें बादलों में कुछ रसायन जैसे सिल्वर आयोडाइड (Silver Iodide), सोडियम क्लोराइड (Salt) या पोटेशियम आयोडाइड छोड़े जाते हैं। ये कण बादलों में मौजूद नमी को आकर्षित करते हैं और फिर बारिश के रूप में नीचे गिरते हैं। यह तरीका कई देशों में जैसे चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया प्रयोग किया जा चुका है खासकर सूखे इलाकों में बारिश होने या प्रदूषण घटाने के लिए। Also Read - क्या स्किन के लिए कृत्रिम बारिश सेफ है? जानें Artificial Rain से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon3/6

लोगों की चिंता, क्या रसायन जहरीले हैं?

सबसे बड़ा डर यही है कि क्या इन रसायनों से बनी बारिश शरीर पर असर डाल सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि क्लाउड सीडिंग में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की मात्रा बहुत कम होती है, और सामान्य परिस्थितियों में यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते। लेकिन, यह भी सच है कि हवा में पहले से मौजूद प्रदूषक- जैसे धूल, सल्फर, नाइट्रेट्स और भारी धातुएं जब बारिश के पानी के साथ नीचे आते हैं, तो वह पानी साफ नहीं बल्कि मिश्रित होता है। इससे त्वचा एलर्जी, आंखों में जलन, और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर अस्थमा या एलर्जी के रोगियों में।

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon4/6

फेफड़ों और स्किन पर असर

बारिश के तुरंत बाद हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे धूलकण नीचे बैठ तो जाते हैं, लेकिन हवा थोड़ी भारी और नम हो जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि यह स्थिति उन लोगों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जिन्हें पहले से क्रॉनिक रेस्पीरेटरी डिजीज या COPD है। इसके अलावा, अगर बारिश के बाद लोग सीधे इस पानी में भीगते हैं या गंदे जल से संपर्क में आते हैं, तो फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है। Also Read - बवासीर के होते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होगा इसका इलाज?

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon5/6

क्या करना चाहिए सावधानी के तौर पर?

1. बारिश के तुरंत बाद बाहर निकलने से बचें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। 2. मास्क पहनें ताकि हवा में मौजूद बारीक कण फेफड़ों तक न पहुंचे। 3. यदि त्वचा पर खुजली या रेडनेस हो, तो उसे हल्के साबुन से धोकर साफ रखें। 4. पीने के लिए फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें, भले ही बारिश का पानी साफ दिखे।

क्या दिल्ली में होने वाली Artificial Rain हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? डॉक्टर से जानें सच photo icon6/6

और क्या बोलें डॉक्टर

डॉक्टरों का कहना है कि Artificial Rain को लेकर डरने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन अंधविश्वास में भी नहीं रहना चाहिए। यह एक अस्थायी उपाय है जो प्रदूषण के स्तर को कुछ समय के लिए कम कर सकता है, मगर सेहत की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि लोग भी अपनी सावधानियां बरतें क्योंकि असली समाधान हवा को गंदा होने से रोकने में है, न कि केवल उसे साफ करने में। आखिर में, कृत्रिम बारिश राहत तो दे सकती है, लेकिन याद रखिए, साफ हवा का असली इलाज प्रकृति के साथ संतुलन बनाना ही है। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - दाद की परेशानी बारिश के मौसम में क्यों होती है ज्यादा।Ringworm in Monsoon