महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर

Iron deficiency anemia: आयरन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और सबसे ज्यादा इसकी कमी महिलाओं के शरीर में पाई जाती है। अगर महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो गई है, तो ऐसे लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: July 10, 2024, 4:51 PM

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon1/6

महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण (Symptoms Of Iron Deficiency In Women)

महिलाओं में आयरन की कमी (एनीमिया) कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है और ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के बाकी हिस्सों में ले जाता है। जब शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं या हीमोग्लोबिन नहीं होते हैं, तो ऑक्सीजन की आपूर्ति भी कम हो जाती है, जिससे विभिन्न शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। एनीमिया से शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको एनीमिया के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon2/6

थकान और कमजोरी (Fatigue And Weakness)

आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति भी कम हो जाती है और आपको थकान में कमजोरी महसूस होने लगती है। यह लगातार थकान, शारीरिक कमजोरी, ऊर्जा की कमी और काम करने की क्षमता में कमी पैदा करती है, जिस वजह से आपको अपने दैनिक कार्य करने में परेशानी होती है। Also Read - इलाज जितना ही क्यों जरूरी है रेगुलर बीपी चेकअप? एक्सपर्ट ने बताया कैसे साइलेंट किलर बनता है हाइपरटेंशन

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon3/6

सांस फूलना (Breathing Issues)

ऑक्सीजन की कमी के कारण शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सांस फूलने की समस्या होती है। यह भी एनीमिया का एक लक्षण होता है जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। हल्की-फुल्की गतिविधियों के दौरान भी सांस का फूलना, सीढ़ियां चढ़ते समय या व्यायाम करते समय सांस लेने में कठिनाई।

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon4/6

शरीर में पीलापन (Yellowness In Body)

शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया होने पर खून में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिस कारण त्वचा, नाखून और मसूड़े पीले या फीके पड़ सकते हैं। त्वचा का पीलापन, होंठ और नाखूनों का रंग फीका पड़ना, आंखों के नीचे काले घेरे आना इसके प्रमुख लक्षण है जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। Also Read - कम उम्र में ज्यादा क्यों रहने लगा बीपी? क्यों भारत को बेहतर इलाज के साथ बेहतर स्क्रीनिंग की जरूरत है?

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon5/6

दिल की समस्याएं (Heart Related Problems)

आयरन की कमी से दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। दिल की धड़कन का तेज होना, अनियमित धड़कन, छाती में दर्द और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ना एनीमिया होने के लक्षण है।

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन लक्षणों को न करें इग्नोर photo icon6/6

बाल व त्वचा की समस्याएं (Skin And Hair Problems)

आयरन की कमी से बालों और त्वचा को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता। जिस कारण बालों का झड़ना, बालों की कमजोरी, त्वचा का सूखापन और खुजली, नाखूनों का टूटना शुरू हो जाता है, इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Also Read - 'डॉक्टर अब मैं ठीक फील कर रहा हूं, क्या अब मैं बीपी की दवा बंद कर दूं?'

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source