International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग

Yoga celebrities bollywood: बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज को अक्सर योगा क्लास से आते जाते देखा गया है, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने योग को अपने जीवन से पूरी तरह से जोड़ लिया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 21, 2023, 7:08 PM

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon1/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस योग (Bollywood Actress Yoga)

Bollywood celebrity that do yoga everyday: 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे के रूप में मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग करने और हेल्दी रहने के लिए प्रेरित करना है। हालांकि, आज के समय में दुनियाभर में काफी समय संख्या में लोग योग के साथ जुड़ गए हैं, बल्कि सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने जीवन में योग को अपनाया है। लेकिन अगर बॉलीवुड की बात करें तो कुछ सेलिब्रिटीज ने खुद को योग से पूरी तरह से जोड़ लिया है और अब योग उनके जीने का तरीका बन गया है। आज योग दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने जीवन को योग के साथ पूरी तरह से जोड़ लिया है और अब योग ही उनके जीवन का एक तरीका बन चुका है।

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon2/6

1. अनन्या पांडे (Ananya Pandey Yoga)

बॉलीवुड दिवा अनन्या पांडे फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। अपनी फिटनेस के लिए वे सिर्फ वर्कआउट पर नहीं बल्कि योग पर भी पूरा फोकस रखती हैं। अनन्या पांडे को योग करना काफी पसंद हैं और वे रोज योगाभ्यास करती हैं। अनन्या पांडे योग करते हुए कई बार अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी डालती हैं। Also Read - रोजाना करें ये 5 योगासन, बिना दवा कंट्रोल रहेगा आपका हाई ब्लड प्रेशर लेवल

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon3/6

2. मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Yoga)

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर की पत्नी को भी कई बार योग करते हुए देखा गया है और वे अपने फैन्स के साथ पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए रोज योग करती हैं।

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon4/6

3. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Yoga)

शिल्पा शेट्टी को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है और वे बॉलीवुड में योग के लिए भी एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेटी 48 की उम्र में भी अपनी फिटनेस को पूरी तरह से मेंटेन किए हुए हैं और वे अपनी मेंटल और फिजिकल फिटनेस का सारा श्रेय योग को देती हैं। Also Read - तन-मन को ये 5 फायदे पहुंचाता है योग! जानें रोजाना योग करने से शरीर को मिलने वाले अद्भुत फायदे

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon5/6

4. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Yoga)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को भी उनके योग पोज के लिए जाना जाता है और वे योग की इंफ्लूएंसर बन चुकी हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम उनके योग आसनों की पोस्ट से भरा हुआ है। योग के कठिन से कठिन आसन भी मलाइका अरोड़ा आसानी से कर लेती हैं।

International day of yoga: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए जीने का तरीका बन चुका है योग photo icon6/6

5. बिपाशा बसु (Bipasha Basu Yoga)

एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी योग के लिए जाना माना चेहरा बन चुकी हैं और वे रोज योग प्रैक्टिस करती हैं। बिपाशा बसु ने अपने शरीर के बढ़े हुए वजन को भी वर्कआउट और योग के माध्यम से ही कम किया था। बिपाशा बसु अक्सर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ योगाभ्यास करती दिखाई देती हैं। Also Read - कोविड के बाद युवाओं में बढ़े हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के मामले, डॉक्टर ने बताया क्यों हो रहा है ऐसा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source