ऑपरेशन सिंदूर में नष्ट किए गए आतंकी ठिकाने
India Pakistan War News: भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की। यह एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर किया गया। इसमें 80 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। इसमें भारतीय सेना ने आतंकवादी संगठनों जैश-ए–मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया। आपको बता दें कि भारतीय सेना द्वारा की गई इस स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है।