किस समस्या में आंवला कैसे खाएं?
Impressive Health Benefits of Gooseberries: आंवला में विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सारे पोषक तत्व मिलकर आंवले को सुपरफूड बनाते हैं। रोज आंवला खाने से बालों का झड़ना (Amla khane ke Fayde) बंद होता है। हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाले पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बे घटते हैं। इतना ही नहीं फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां भी दूर होती हैं। आंवला के फायदों को सुनकर मैंने भी रोज आंवला खाना शुरू कर दिया। फिर एक दिन मेरी दोस्त ने बताया कि आंवला खाने से कुछ नहीं होगा, तुम्हें पूरा फायदा चाहिए, तो आंवले का जूस पियो। मैंने आंवला खाना छोड़कर जूस पीना शुरू कर दिया है। लेकिन सच बताऊं तो मुझको आंवले के साथ एक्सपेरिमेंट करके कोई खास फायदा नहीं हुआ। फिर पिछले दिनों मैंने वैद्य मिहिर खत्री का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा है, जाना कि हर बीमारी में अलग तरीके से आंवला खाना से ज्यादा फायदे मिलते हैं।